बस्ती में जन्मे और दिल्ली में रह रहे वरिष्ठ साहित्यकार विश्वनाथ त्रिपाठी को उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के सर्वोच्च सम्मान ‘भारत भारती’ से सम्मानित किया जाएगा। 85 वर्षीय त्रिपाठी को इस सम्मान के तहत पांच लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे।
मूर्तिदेवी, व्यास सहित कई प्रतिष्ठित सम्मान पा चुके त्रिपाठी का संस्मरण ‘व्योमकेश दरवेश’ पिछले दिनों काफी चर्चा में रहा था।
पुरस्कार समिति के कार्यकारी अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को हुई बैठक के बाद वर्ष 2015 के पुरस्कारों की घोषणा की गई।
इसके साथ ही वर्ष 2015 में प्रकाशित पुस्तकों पर भी पुरस्कार घोषित किए गए। प्रसिद्ध साहित्यकार असगर वजाहत को लोहिया साहित्य सम्मान और व्यंग्यकार शेरजंग गर्ग को हिंदी गौरव सम्मान दिया जाएगा।
किसे कौन-सा सम्मान
भारत-भारती (पांच लाख रुपये)-डॉ. विश्वनाथ त्रिपाठी, दिल्ली
लोहिया साहित्य सम्मान-सै. असगर वजाहत, दिल्ली
हिंदी गौरव सम्मान-डॉ. शेरजंग गर्ग, गुड़गांव
महात्मा गांधी साहित्य सम्मान-गंगा प्रसाद विमल, नई दिल्ली
पं. दीनदयाल उपाध्याय साहित्य सम्मान-डॉ. रमानाथ त्रिपाठी, दिल्ली
अवंतीबाई साहित्य सम्मान-डॉ. दीन मुहम्मद दीन, मैनपुरी
राजर्षि पुरुषोत्तमदास टंडन सम्मान-हिंदी प्रचार सभा, हैदराबाद
(सम्मान राशि चार लाख रुपये)
लोक भूषण सम्मान-कैलाश मड़बैया, भोपाल
कला भूषण सम्मान-नंद किशोर खन्ना, लखनऊ
विद्या भूषण सम्मान-रामानंद शर्मा, मुरादाबाद
विज्ञान भूषण सम्मान-काली शंकर, लखनऊ
पत्रकारिता भूषण सम्मान-शीला झुनझुनवाला, नई दिल्ली
प्रवासी भारतीय हिंदी भूषण सम्मान-मेजर शेर बहादुर सिंह, न्यूयार्क
बाल साहित्य भारती सम्मान-बाबूलाल शर्मा ‘प्रेम’, लखनऊ
मधु लिमये साहित्य सम्मान-योगेश मिश्र, लखनऊ
श्रीनारायण चतुर्वेदी साहित्य सम्मान-अरविंद तिवारी, फीरोजाबाद
विधि भूषण सम्मान-शैलेंद्र कुमार अवस्थी, इलाहाबाद
(सम्मान राशि दो लाख रुपये)
साहित्य भूषण सम्मान (दो लाख रुपये) : रमाकांत पांडेय ‘अकेले’ सीतापुर, रवींद्र वर्मा लखनऊ, दिनेश पालीवाल इटावा, राजाराम सिंह आजमगढ़, डॉ. महाश्वेता चतुर्वेदी बरेली, संजीव दिल्ली, दामोदर दत्त दीक्षित लखनऊ, विजय किशोर मानव गाजियाबाद, राजेंद्र राजन सहारनपुर, सुधाकर अदीब लखनऊ।