फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मिशन 2022 के लिए भाजपा ने तैयार की '100 दिन 100 काम' की रणनीति, हर दिन होगा कोई न कोई कार्यक्रम

Wed, 29 Sep 2021 11:19 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

भाजपा ने चुनाव की तारीखों के एलान होने तक हर दिन कोई न कोई कार्यक्रम करने की रणनीति बनाई है। ऐसा करके पार्टी जनता में माहौल बनाने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने मिशन 2022 विजय के लिए 100 दिन 100 काम की योजना तैयार की है। विधान सभा चुनाव की औपचारिक घोषणा तक पार्टी प्रतिदिन किसी न किसी कार्यक्रम के जरिए जनता के बीच जाकर मोदी योगी सरकार की उपलब्धियां बताकर चुनाव के लिए मत एवं समर्थन मांगेगी। प्रदेश स्तरीय कोर कमेटी की ओर से तैयार योजना को मंजूरी के लिए केंद्रीय नेतृत्व को भेजा गया है।

विज्ञापन


भाजपा ने चुनाव प्रचार अभियान को दो चरणों में चलाने की योजना बनाई है। पहले चरण में पन्ना प्रमुख सम्मेलन, बूथ अध्यक्ष सम्मेलन, सेक्टर प्रभारी और सेक्टर संयोजक सम्मेलन, सदस्यता अभियान, मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं, पार्टी सभी विधानसभा क्षेत्रों में ओबीसी सम्मेलन, किसान सम्मेलन, अनुसूचित जाति सम्मेलन, प्रबुद्घजन सम्मेलन सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित करेगी।

इन कार्यक्रमों के अतिरिक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभाएं होंगी। नवनियुक्त मंत्री भी अपने-अपने क्षेत्र के साथ जाति समाज में जाकर संदेश देने का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें