आगरा में घरों में पढ़ी गई नमाज
कोरोना काल में ईद उल अजहा (बकरीद) का त्योहार सादगी के साथ मनाया जा रहा है। ताजनगरी में लोगों ने ईद की नमाज घरों में ही अदा की। प्रमुख मस्जिदों में मस्जिद इंतजामिया कमेटियों के लोग ही नमाज अदा कर सके। सभी ने कोरोना वायरस के खात्मे के लिए दुआ मांगी। सुरक्षा के मद्देनजर मस्जिदों के बाहर पुलिस फोर्स तैनात है।
और पढ़ें...
गोरखपुर में सादगी से मनाई बकरीद
कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के बीच गोरखपुर में बकरीद अकीदत व सादगी के साथ मनाई जा रही है। शनिवार से शुरू होने वाली कुर्बानी का सिलसिला सोमवार की शाम तक चलेगा। लॉकडाउन के बीच मुसलमान भाइयों ने कुर्बानी के जानवर खरीद लिए हैं। सेवईयों के भी इंतजाम पूरा कर लिए गए हैं। ईदगाह व मस्जिद में गाइडलाइन के मुताबिक केवल पांच-पांच लोग बकरीद के लिए नमाज अदा करेंगे। बाकी अवाम घरों में चार रकात नफ्ल नमाज चाश्त की अदा कर कोरोना वायरस से निजात की दुआ मांगेगी।
और पढ़ें...