फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर मंदिर पर हमला प्रकरण : मुर्तजा को लेकर लखनऊ पहुंची एटीएस, छह दिन की रिमांड मिली, मामला एटीएस को स्थानांतरित

Wed, 06 Apr 2022 08:29 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सूत्रों का कहना है कि मौके से सीज किए गए मुर्तजा के लैपटाप व मोबाइल को न्यायालय से अनुमति लेकर खोला जाएगा। वहीं यह भी बताया जा रहा है कि मुर्तजा से केंद्रीय एजेंसियां भी पूछताछ कर सकती हैं। 
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर में हमला। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में पुलिस कर्मियों पर हमले के आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी को लेकर एटीएस की टीम बुधवार सवेरे लखनऊ पहुंच गई। अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने मीडिया को बताया कि पूरा मामला एटीएस को स्थानांतरित कर दिया गया है। उसे मुर्तजा की 6 दिन की रिमांड मिली है। मुर्तजा से लखनऊ एटीएस मुख्यालय में पूछताछ की जा रही है। उधर, एटीएस की अलग-अलग टीमें यूपी के विभिन्न जिलों के साथ ही मुंबई और तमिलनाडु में भी छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार मुर्तजा ने पुलिस और एटीएस को अब तक जो जानकारी दी, उसका सत्यापन भी कराया जा रहा है। वहीं, बैंकों से उसके खाते में हुए लेन-देन की जानकारी मांगी गई है। इससे पता चलेगा कि पैसे कहां से आ रहे थे और कहां खर्च किया जा रहा था। पुलिस को शक है कि मुर्तजा गुमराह कर रहा है। एटीएस मुर्तजा के संपर्क में पिछले कुछ माह में आए हर एक व्यक्ति की पड़ताल कर रही है। अब तक आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

एडीजी कानून व्यवस्था ने बताया कि मुर्तजा का लैपटॉप व मोबाइल कोर्ट में जमा है। जल्द ही उसकी छानबीन की जाएगी। जांच में केंद्रीय एजेंसियों की मदद ली जा रही है। केंद्रीय एजेंसियों के अधिकारी भी रिमांड के दौरान मुर्तजा से पूछताछ करेंगे। जरूरत हुई तो रिमांड की अवधि बढ़वाई जाएगी।
विज्ञापन


जांच एजेंसियों के राडार पर पहले से था मुर्तजा
एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि मुर्तजा का लैपटॉप व मोबाइल कोर्ट में जमा है। जल्द ही उसकी छानबीन की जाएगी। केंद्रीय एजेंसियों के अधिकारी भी रिमांड के दौरान मुर्तजा से पूछताछ करेंगे। वहीं, सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय जांच एजेंसियों के राडार पर मुर्तजा पहले से था। उन्हें कुछ इनपुट मिले थे, उसके आधार पर उसे ट्रैस किया जा रहा था। एडीजी ने भी इसे दबी जुबान स्वीकार किया है। मुर्तजा किसी आतंकी संगठन के संपर्क में था या नहीं, इस पर प्रशांत कुमार ने कहा कि अभी हम किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचे हैं। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।  ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें