समाजवादी पार्टी ने विधान परिषद चुनाव को देखते हुए पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त दो ब्लॉक प्रमुख सहित चार लोगों को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इसमें असोहा के ब्लाक प्रमुख वीरेंद्र यादव और और आज के ब्लाक प्रमुख ज्ञानेंद्र सिंह शामिल हैं। इसी तरह गंज मुरादाबाद के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विवेक पटेल और बांगरमऊ के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अर्जुन दिवाकर को भी पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने इस संबंध में बुधवार को निर्देश जारी कर दिया है।