फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Chunav 2022: ओवैसी बोले- मुसलमानों की जितनी भागीदारी, उतनी मिले हिस्सेदारी

Mon, 28 Feb 2022 08:46 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, गैड़ास बुजुर्ग (बलरामपुर)।

सार

एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को बलरामपुर में जनसभा को संबोधित कर मुसलमानों को अपनी पार्टी को वोट करने की अपील की है।
विज्ञापन
एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज तक सभी राजनीतिक दलों ने मुस्लिम मतों के भरोसे सत्ता तो हासिल की लेकिन उन्हें उनके अनुरूप भागीदारी नहीं दी। हमारी पार्टी सत्ता में आई तो मुसलमानों की जितनी हिस्सेदारी बनेगी, सत्ता में उन्हें उतना भागीदार बनाया जाएगा। सपा, बसपा व कांग्रेस ने हमेशा मुस्लिमों को भाजपा का भय दिखाकर वोट तो हासिल किया लेकिन उन्हें सत्ता में भागीदार नहीं बनाया।

विज्ञापन


ये बातें सोमवार को एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने उतरौला विधानसभा क्षेत्र के इटईरामपुर में आयोजित पार्टी प्रत्याशी डॉ. अब्दुल मन्नान के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने बिना नाम लिए हुए कहा कि एक मंत्री का बेटा अपनी गाड़ी से चार किसानों को रौंद कर मार डालता है, उसे जल्दी जमानत मिल जाती है।

उन्होंने आगे कहा कि मोदी ने उस मंत्री को पद से इसलिए नहीं हटाया कि मंत्री के समाज का वोट नहीं मिलता। अगर इसकी जगह मेरा बेटा होता तो सरकार उसका एनकाउंटर करवा देती और मेरे घर पर बुल्डोजर भी चला दिया जाता। मेरे ऊपर जानलेवा हमला हुआ फिर भी मैंने सुरक्षा नहीं ली। मेरी मौत होती है तो हो जाए लेकिन मेरी जुबान नहीं बंद होगी। उन्होंने पार्टी प्रत्याशी के लिए लोगों से समर्थन मांगा। इस अवसर पर सलमान, तौकीर अहमद, अरशद खान, शफीक अहमद व सलीम सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें