फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: भाजपा सांसद मनोज तिवारी बोले- 10 मार्च को भाजपा हीरो व विपक्षी दल होंगे डबल जीरो

Mon, 28 Feb 2022 08:37 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर

सार

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने सोमवार को बलरामपुर में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी व सीएम योगी का साहस और काम अकल्पनीय है।
विज्ञापन
भाजपा सांसद मनोज तिवारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी 10 मार्च को उत्तर प्रदेश में भाजपा हीरो तथा बाकी सभी विपक्षी दल डबल जीरो हो जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का साहस व काम अकल्पनीय है। प्रदेश की जनता परिवारवादी राजनीति करने वाली सपा, बसपा व कांग्रेस को अब नकार चुकी है। आज लोग राष्ट्रवाद व विकासवाद की तरफ देख रहे हैं।

विज्ञापन


ये बातें सोमवार को बलरामपुर सदर विधानसभा क्षेत्र के हरिहरगंज स्थित रेणुकानाथ मंदिर परिसर में प्रत्याशी पल्टूराम के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कही। उन्होंने कहा कि चाहे जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटाने का काम हो और चाहे अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का काम, मोदी व योगी की सरकारें ही करा सकती हैं। केंद्र व प्रदेश सरकार गरीब कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। पांच चरण तक प्रदेश की जनता ने एनडीए भाजपा के पक्ष में जमकर समर्थन किया है। यह क्रम आगामी छठवें व सातवें चरण में भी जारी रहेगा।

उन्होंने आगे कहा कि गरीबों को फ्री राशन, आवास, रसोई गैस सिलिंडर व शौचालय के साथ-साथ आयुष्मान योजना के तहत फ्री चिकित्सा सुविधा दी जा रही है। हर घर को नल से शुद्ध जल देने का काम किया जा रहा है। नागरिकों के खुशहाल जीवन के लिए 20 से 24 घंटे बिजली दी जा रही है। यहां की जनसभा में उमड़ी भीड़ ने प्रत्याशी व पार्टी के पक्ष में नतीजे तय कर दिए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार आतंकवाद व भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जीरो टालरेंस की नीति के तहत काम कर रही है। तीन मार्च को आप अपने अमूल्य मत का प्रयोग अवश्य करें। सभा को पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री हनुमंत सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, महंत बृजानंद जी महराज, डीपी सिंह व संदीप उपाध्याय समेत तमाम क्षेत्रवासी व भाजपाई मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें