फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12460 शिक्षक भर्ती: शिक्षा मंत्री के आवास के बाहर अभ्यर्थियों ने सुंदरकांड कर किया प्रदर्शन, भर्ती पूरी करने की मांग की

Tue, 19 Jul 2022 10:21 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास के बाहर प्रदर्शन करते हुए अभ्यर्थियों ने 12460 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को पूरी करने की मांग की।
विज्ञापन
मंत्री के आवास के बाहर प्रदर्शन करते अभ्यर्थी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेसिक शिक्षा में वर्ष 2016 के शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने मंगलवार को बेसिक  शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास का घेराव कर नारेबाजी की। अभ्यर्थियों ने हनुमान चालीसा और सुंदर कांड का पाठ भी किया। अभ्यर्थी 12460 पदों की भर्ती प्रक्रिया पूर्ण कर नियुक्ति की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन


बड़ी संख्या में मंत्री के आवास पर पहुंचे अभ्यर्थियों को पुलिस ने हटाने की कोशिश की, लेकिन अभ्यर्थी वहीं धरने पर बैठ गए और हनुमान चालीसा और सुंदर कांड का पाठ शुरू कर दिया। इसके बाद मंत्री ने अभ्यर्थियों के छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुलाया। अभ्यर्थियों ने मंत्री को बताया कि 2016 में 12460 पदों पर शिक्षकों की भर्ती का विज्ञापन निकाला गया था। इनमें से पांच हजार की ज्वाइनिंग करा दी गई है और बाकियों को दौड़ाया जा रहा है।

अभ्यर्थियों ने बताया कि  उनका भी चयन हुआ है और काउंसिलिंग भी हो चुकी है, लेकिन समीक्षा के नाम पर उनको रोका गया है। यह मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है। अभ्यर्थियों ने मंत्री से भर्ती प्रक्रिया पूर्ण कर जल्द ज्वाइनिंग दिलाने की मांग की है। काफी देर तक प्रदर्शन करने केबाद पुलिस ने अभ्यर्थियों को ईको गार्डन ले जाकर छोड़ दिया। प्रदर्शन में पंकज, नेहा, अंकुर, मुन्नी सिंह, अर्पित श्रीवास्तव समेत कई अभ्यर्थी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें