फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : परिवहन मंत्री ने प्रस्तुत किया 100 दिन का रोड मैप, शादी, विवाह, मेले के परमिट के लिए आरटीओ कार्यालय जाने की जरूरत नहीं

Tue, 19 Jul 2022 10:13 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

परिवहन मंत्री ने कहा कि सभी योजनाओं रोड मैप तैयार कर लिया गया है। इन 100 दिनों में 11 कामों को पूरा किया गया। अब लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदकों को आरटीओ जाना जरूरी नहीं है। आवेदक घर बैठे लर्नर लाइसेंस के लिए ऑनलाइन टेस्ट दे सकते हैं।
विज्ञापन
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि चुनाव से पहले विभाग 14 करोड़ रुपये के घाटे में था लेकिन तीन महीने में 300 करोड़ का लाभ विभाग को हुआ है। उन्होंने कहा कि लर्निंग लाइसेंस के लिए लोगों को घर बैठे टेस्ट देने की व्यवस्था जैसे कार्य किए गए हैं। वह लोकभवन में विभाग के 100 दिन के कार्यों का ब्योरा पेश कर रहे थे।

विज्ञापन


परिवहन मंत्री ने कहा कि सभी योजनाओं रोड मैप तैयार कर लिया गया है। इन 100 दिनों में 11 कामों को पूरा किया गया। अब लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदकों को आरटीओ जाना जरूरी नहीं है। आवेदक घर बैठे लर्नर लाइसेंस के लिए ऑनलाइन टेस्ट दे सकते हैं। इसके साथ ही अब किसी व्यक्ति को  शादी, विवाह, मेले आदि के लिए स्पेशल परमिट लेने के लिए आरटीओ कार्यालय नहीं आना पड़ेगा। केवल ऑनलाइन आवेदन करके स्पेशल परमिट मिल जाएगा।

उन्होंने बताया कि उरई और फिरोजाबाद में एक एक सारथी हॉल का निर्माण किया जा चुका है, जहां आवेदकों के ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी प्रपत्रों की स्क्रूटनी, फोटो एवं हस्ताक्षर की डिजिटल कैप्चरिंग व्यवस्था की गई है। ऑनलाइन परमिट पर डिजिटल हस्ताक्षर की व्यवस्था लागू कर दी गई है, जिससे वाहन स्वामी स्वयं ऑनलाइन वाहन पोर्टल से परमिट डाउनलोड कर सकते हैं। प्रदेश के पांच लाख से अधिक व्यावसायिक वाहनों पर 916 करोड़ रुपये जो सरचार्ज या ब्याज था उसे माफ किया गया। निजी क्षेत्र में वाहनों की फिटनेस की ऑटोमेटेड व्यवस्था बनाने पर काम हो रहा है। इससे हर जिलों में वाहनों की फिटनेस ऑटोमेटेड तरीके से होगी। निगम की 647 जनरथ बसों का संचालन किया गया। 150  नई बसों को बेड़े में शामिल करने की मंजूरी दी गई जिसमें से 148  बनकर पूरी तरह तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें