फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर के छात्र ने दी रेलवे स्टेशन उड़ाने की धमकी, कारण जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे

Sun, 14 May 2017 09:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला इंटरमीडिएट का 17 वर्षीय छात्र निकला। मध्यप्रदेश के सतना के रहने वाले इस छात्र को जीआरपी ने शनिवार दोपहर मोहनलालगंज स्टेशन से पकड़ा। उसे सुधारगृह भेजा गया है।
विज्ञापन


यह छात्र इससे पहले भोपाल रेलवे स्टेशन सहित कई अन्य स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दे चुका है। छात्र ने कहा कि वह भ्रष्टाचार से नाराज है इसलिए ऐसा करता है। 9 मई को शाम सवा छह बजे चारबाग रेलवे स्टेशन जीआरपी को मोबाइल से फोन कर चारबाग रेलवे स्टेशन सहित अन्य स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

इसके बाद पुलिस महानिदेशक रेलवे गोपाल गुप्ता, आईजी रेलवे अमिताभ यश, डीआईजी दलवीर सिंह, एसी विनय यादव व सीओ द्वितीय भारत सिंह के निर्देशन में जीआरपी व आरपीएफ ने मुस्तैदी दिखाते हुए लखनऊ जंक्शन व चारबाग रेलवे स्टेशन सहित सभी स्टेशनों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। पर, कोई विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला।
विज्ञापन


जीआरपी प्रभारी सुशील सिंह ने बताया कि जिस मोबाइल नम्बर से धमकी दी गई थी, उसे सर्विलांस पर लगाया गया। इसके बाद उसे पकड़ने में कामयाबी मिली।
विज्ञापन

तो इसलिए दी थी धमकी

demo pic
आरोपी ने बताया कि वह इंटर का छात्र है और व्यवस्था व भ्रष्टाचार से नाराज है। उसने कहा-गरीबों को अस्पताल में दवाएं नहीं मिलतीं, कोटे पर राशन नहीं मिलता, अदालतों में न्याय और थानों में इंसाफ नहीं मिलता।

गरीब और गरीब होते जा रहे हैं और अमीर लूटखसोट कर अमीर बन रहे हैं। इसलिए व्यवस्था से बदला लेने के लिए ही चारबाग स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी, ताकि व्यवस्था से जुड़े लोगों के पसीने छूटें।

भोपाल स्टेशन को उड़ाने की भी दी थी धमकी
एसपी जीआरपी विनय यादव ने बताया कि इस छात्र ने चारबाग स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी से पहले भी दर्जनों बार धमकी दे चुका है।

इससे पूर्व भोपाल रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी दी थी, जिसका मामला मध्य प्रदेश की सीएम हेल्पलाइन 181 पर भी दर्ज हुआ था। छात्र धमकी सिर्फ चर्चा में आने के लिए देता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें