फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुगलसराय स्टेशन पर पकड़ा गया अवैध असलहों का जखीरा, मुरादाबाद हो रही थी सप्लाई

Sun, 14 May 2017 08:49 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,चंदौली
विज्ञापन
बरामद असलहे और इनसेट में तस्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर रविवार की सुबह जीआरपी ने चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म संख्या 3/4 के पश्चिमी छोर के शौचालय के पास से बिहार निवासी दो युवकों को 12 तमंचे और 12 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। दोनों बिहार के मुंगेर से असलहा लेकर मुरादाबाद जा रहे थे। 
विज्ञापन


जीआरपी स्टेशन पर जांच अभियान चला रही थी। रविवार की सुबह करीब 4 बजे प्लेटफार्म संख्या 3/4 के पश्चिमी छोर पर शौचालय के पास दो युवक संदिग्ध हाल में दिखे। जीआरपी कर्मियों ने दोनों को पकड़ कर उनके बैग की तलाशी ली तो उसमें 12 पिस्टल और 12 कारतूस मिले।

पूछताछ में दोनों ने अपना नाम नवीद निवासी बरधा थाना मुंगेर, बिहार और अफरोज निवासी बाकर मुंगेर, बिहार बताया। बताया कि वे मुंगेर से असलहे खरीद कर मुरादाबाद जा रहे थे। जहां उनको किसी को देना था। असलहों की बरामदगी की सूचना पर आईबी की टीम भी मौके पर पहुंच गई और पूछताछ की।
विज्ञापन


जीआरपी मुगलसराय प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि बिहार के मुंगेर जिले से असलहों की खेप यूपी के मुरादाबाद ले जाई जा रही थी। दोनों मुंगेर से इन असलहों को कम दामों में खरीदकर बिहार और दिल्ली में बेचते थे। 

मुंगेर में बनते हैं अवैध असलहे       
मुंगेर के विभिन्न गांवों में असलहा निर्माण कुटीर उद्योग का रूप ले चुका है। विशेष कर वरधा का नाम तो काफी चर्चित है। पिछले कुछ वर्षों में यहां असलहा निर्माण की गतिविधियां कुछ कम हुई थी लेकिन दो युवकों की गिरफ्तारी बता रही है कि यह धंधा अब भी जोरों पर चल रहा है।  
विज्ञापन

ट्रेनों से बदस्तूर जारी है तस्करी

डेमो - फोटो : डेमो ‌प‌िक
मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर 12 तमंचों की बरामदगी से लगता है कि रेलवे का हावड़ा दिल्ली रूट असलहा तस्करों के लिए सुरक्षित मार्ग बना हुआ है। पिछले चार वर्षों में रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में दर्जनों असलहा, मैगजीन और कारतूस बरामद हुए हैं।

अभी 21 अप्रैल अप कालका मेल के एस-5 कोच में एक युवक के पास से 9 एमएम की चार पिस्टल और सात खाली मैगजीन बरामद किए थे। फिरोजाबाद निवासी युवक वर्दमान से असलहे टुंडला ले जा रहा था। उसने बताया कि कई बार वे असलहे को ले जा चुका है। चार वर्षों के भीतर 48 पिस्टल, दो रिवाल्वर, एक रायफल, दो गोली 41 मैगजीन बरामद हो चुकी है।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें