संघ के केंद्रीय कार्यकारी मंडल की 17 अक्तूबर से प्रस्तावित बैठक से पहले संघ के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीन भाई तोगड़ियां बृहस्पतिवार को राजधानी पहुंचेंगे।
सम्मेलन में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री कलराज मिश्र के भी 17 से 19 अक्तूबर के बीच किसी एक दिन पहुंचने की संभावना है।
वहीं, शीर्ष नेतृत्व के एजेंडे पर संघ की कोर कमेटी ने आज अपनी मुहर लगा दी।
गौरतलब है कि संघ केंद्र में भाजपा को बनाए रखने और यूपी में विधानसभा चुनाव 2017 को ध्यान में रखते हुए यह बैठक कर रहा है।
कहा जा रहा है कि इसी के मद्देनजर प्रधानमंत्री मोदी ने भी अपना प्रस्तावित वाराणसी दौरा रद्द कर दिया था।
हालांकि, इसके पीछे तर्क दिया जा रहा है कि मोदी ने हुदहुद तूफान में प्रभावित राज्यों की मदद के लिए दौरा रद्द किया था।