फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी : चलती वैन में लगी आग, दो बच्चों समेत नौ झुलसे, अवैध एलपीजी किट बनी हादसे की वजह 

Thu, 09 Sep 2021 11:30 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

वैन पूरी तरह जलकर राख हो गई। कार में अवैध एलपीजी  किट लगे होने की संभावना जताई जा रही है। 
विज्ञापन
चलती वैन में लगी आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भादर (अमेठी) में सड़क पर दौड़ रही एक वैन अचानक आग के गोले में तब्दील हो गई। घटना में वैन पर सवार दो मासूम समेत नौ लोग झुलस गए। गंभीर रूप से झुलसे तीन लोगों को जिला अस्पताल सुल्तानपुर ले जाया गया है।

विज्ञापन


अमेठी जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के चंडेरिया गांव की सात महिलाएं दो मासूम बच्चों के साथ सुल्तानपुर गई थीं। लौटते समय पीपरपुर थाना क्षेत्र के पीपरपुर व अयोध्यानगर बाजार के बीच स्थित पेट्रोल पंप के निकट चलती वैन में अचानक आग लग गई। आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। 

जब तक सभी सवारियों को वैन से बाहर निकाला जाता तब तक वैन में सवार नौ लोग झुलस गए। जबकि चालक व एक अन्य यात्री मामूली रूप से जख्मी हैं। वैन पूरी तरह जलकर राख हो गई। वैन में अवैध एलपीजी किट लगे होने की आशंका जताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें