वो बच्चा...नींद में मुस्कुरा रहा था
अजीब सी रौनक थी उस चेहरे पर
शायद सपनों में कुछ खा रहा था...
ये कहानी भूख की है और ये भूख से शुरू होकर भूख पर ही खत्म हो जाएगी। लेकिन इसके बारे में आपको जानकारी देना जरूरी है, क्योंकि उम्मीद है कि कुछ अच्छे प्रयासों से चंद निवालों का भी प्रबंध हो गया तो मेहनत सफल हो जाएगी। देश में इस समय हर ओर जिंदगी से जंग चल रही है। तमाम सरकारी घोषणाओं और दावों के बीच सच ये है कि सड़कों पर बेचारगी और लाचारी के दृश्य दिखाई दे रहे हैं। जो गरीब दो वक्त की रोटी के जुगाड़ में परदेस गया था, अब सड़कों पर मारा-मारा फिर रहा है। उसकी कोशिश है कि बस किसी तरह अपने घर पहुंच जाए, अपनों के बीच पहुंच जाए। किसी तरह उस आशियाने तक पहुंच जाए जिसे छोड़कर कभी परदेस का रुख कर लिया था।
गरीब मजदूरों को इस बीमारी ने कुछ तरह से अपनी चपेट में ले लिया है कि शायद लाचारी भी लाचार महसूस करने लगी है। अब इसने पांव में छालों, पैर से बहते खून, सड़क पर बिखरी रोटियों और बच्चों की रोने की आवाज का रूप धारण कर लिया है। कहीं गर्भवती महिलाएं का मीलों लंबा सफर तो कहीं ऑटो में घुटने मोड़कर सैकड़ों किलोमीटर की दूरी तय करते लोग। कुछ अभागे तो ऐसे कि बीच सफर में ही दम तोड़ दिया। वायरस ने तो नहीं मारा, भूख और प्यास ने मार दिया। हर कहानी में एक दर्द है।
प्रवासी मजदूर आखिर किस पीड़ा का सामना कर रहे हैं, इस पर अमर उजाला की ग्राउंड रिपोर्ट-
लखनऊ: तपती सड़क और सिर पर गठरियां लादकर बस चले जा रही हैं गर्भवती महिलाएं
वो चले जा रहे हैं...। ट्रकों में ठुंसे हुए। साइकिल पर पोटलियां समेटे...। थोड़ी सी जो जगह बची उस पर बच्चों को बिठाए।... और पैदल भी। सिर पर गठरियां लदी हुईं। यही तो कुल जमा जिंदगी की कमाई है। इनमें मां हैं। तो गर्भवती महिलाएं भी। पर, सब तपती सड़क को नापे जा रहे हैं। पारा 38 डिग्री है।
आगे पढ़ें...
आंखों में सुकून व चमक लेकर घर लौटे 2311 प्रवासी मजदूर, बोले- अब न जाएंगे परदेस
लॉकडाउन के चलते महाराष्ट्र, गुजरात सहित कई राज्यों में फंसे श्रमिकों को घर पहुंचाने का प्रदेश सरकार का अभियान जारी है। इसी क्रम में महाराष्ट्र के अंकोला और गुजरात के वड़ोदरा से 2311 कामगार श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से लखनऊ पहुंचे। यहां से इन्हें 104 बसों से इनके गृह जनपद भेजा गया। आंखों में सुकून व चमक लेकर घरों की ओर रवाना हुए इन कामगारों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए कहा कि सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है।
आगे पढ़ें...