फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकेटीयू: इस बार 10 दिन में आएगा परिणाम, अपडेटेड सॉफ्टवेयर के कारण छात्रों को नहीं करना होगा लंबा इंतजार

विज्ञापन
aktu
विज्ञापन
अक्षय कुमार
विज्ञापन

लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) इस साल अपने सभी वर्ष के विद्यार्थियों की सेमेस्टर परीक्षा ऑनलाइन आयोजित कर रहा है। इससे एक तरफ जहां विद्यार्थियों का काफी समय व पैसे की बचत हो रही है, वहीं ऑनलाइन परीक्षा में ऐसे सॉफ्टवेयर का प्रयोग किया जा रहा है जिससे पहले की अपेक्षा कम समय में परीक्षा परिणाम तैयार हो जाएगा। इससे लगभग 10 से 15 दिन में परिणाम जारी हो जाएगा।
इसका सबसे ज्यादा फायदा फाइनल ईयर के विद्यार्थियों को मिलेगा, जिन्हें जॉब या पीजी प्रवेश के लिए रिजल्ट की जरूरत पड़ती है। कोरोना संक्रमण काल के कारण विद्यार्थियों की दिक्कत को देखते हुए इस बार विश्वविद्यालय द्वारा ऑनलाइन सेमेस्टर परीक्षाओं का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित हो रही है। ऑनलाइन परीक्षा विद्यार्थी अपने घर, कॉलेज या साइबर कैफे, कहीं से भी दे सकते हैं।
विज्ञापन

इससे उनकी कोविड संक्रमण के साथ-साथ आर्थिक व समय आदि की भी बचत हो रही है। वहीं विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा में ऐसा सॉफ्टवेयर प्रयोग किया जा रहा है, जो कॉपी सबमिट करते ही परीक्षार्थी को कितने नंबर मिले वह भी बताता जा रहा है। ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन परीक्षा के बाद काफी जल्दी परिणाम देने की स्थिति में होगा, जिसके लिए पिछले सेमेस्टर में कोरोना संक्रमण के कारण तीन महीने इंतजार करना पड़ा था।
अधिक नंबर वालों की क्रॉस चेकिंग भी
विश्वविद्यालय प्रशासन ऑनलाइन परीक्षाओं के साथ-साथ परिणाम पर भी निगाह रख रहा है। विवि अभी से 100 में 95 से 100 नंबर पाने वालों व काफी कम नंबर पाने वालों की क्रॉस चेकिंग भी करवा रहा है कि कहीं इसमें किसी तरह की कोई गड़बड़ी तो नहीं हुई है। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि इसमें कई पहलुओं को शामिल किया गया है।
विवि की काफी आर्थिक बचत भी
एकेटीयू से संबद्ध प्रदेश में 756 इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट व फार्मेसी संस्थान हैं। प्रदेश भर में संस्थान होने और लगभग 2.50 लाख स्टूडेंट होने से विश्वविद्यालय का हर सेमेस्टर की परीक्षा के आयोजन में काफी पैसा खर्च होता है। एक अनुमान के मुताबिक इस बार उसका परीक्षा में आधे से भी कम खर्च होगा।
विज्ञापन

विवि की फाइनल ईयर की परीक्षा 04 अगस्त को समाप्त हो रही हैं। परीक्षा नियंत्रक , प्रो. अनुराग त्रिपाठी का कहना है कि कॉलेजों से सेशनल आदि 10 अगस्त तक भेजने को कहा गया है। हमारी पूरी कोशिश है कि 14 अगस्त तक परिणाम जारी कर दिए जाएं। यही कोशिश अन्य परीक्षाओं के समाप्त होने के बाद भी होगी। समय से परिणाम देने में ऑनलाइन परीक्षा व्यवस्था का काफी सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें