फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2022: अखिलेश यादव ने रथयात्रा से किया चुनाव का आगाज, जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Thu, 22 Jul 2021 01:16 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

सपा रणनीतिकारों के अनुसार, पहले चरण में महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं के साथ हुए अत्याचार और कोविड अव्यवस्था को मुद्दा बनाया जाएगा। रथयात्रा के दौरान इन मुद्दों को उठाया जाएगा और जनता से समर्थन मांगा जाएगा।
विज्ञापन
रथयात्रा लेकर निकले अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को रथ यात्रा के जरिए चुनावी शंखनाद किया। लखनऊ से निकलते ही विभिन्न स्थानों पर स्वागत समारोह के बहाने उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। खास बात यह है कि चुनावी अभियान की शुरुआत के दिन एक तरफ बकरीद का पर्व था तो दूसरी तरफ निषाद समुदाय के लिए संघर्षशील रहे पूर्व मंत्री मनोहर लाल की जयंती। सपा के रणनीतिकार इन दोनों पहलुओं को सियासी नजरिए से अहम मानते हैं।

विज्ञापन


इस दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा के लोग झगड़ा लगाने का काम करते हैं। भाजपा ने पंचायत चुनावों में नोट का इस्तेमाल किया और ब्लाक प्रमुख तथा जिला पंचायत अध्यक्षों के पद हथिया लिए। भाजपा ने सरकारी संस्थाओं को बेच दिया है।

उन्होंने युवाओं पर दांव चलते हुए कहा कि भाजपा सरकार के रहते नौजवानों की बेकारी बढ़ी, महंगाई बेलगाम हुई। साढ़े चार साल में एक फैक्ट्री प्रदेश में नहीं लगी है। लोगों को इस सरकार ने भुखमरी के कगार पर पहुंचा दिया है। भाजपा को हटाने की अपील करते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दावा किया कि पार्टी इस बार 350 सीटें जीतेगी।उन्होंने स्वर्गीय मनोहर लाल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्हें गरीबों, दलितों, पिछड़ों मसीहा करार दिया।।
विज्ञापन


उन्होंने पूर्व मंत्री के पुत्र स्वर्गीय दीपक कुमार की पत्नी श्रीमती मनीषा दीपक के कोरोना से निधन पर दु:ख जताते हुए सभी कोरोना पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। उन पर पुष्प वर्षा हुई तो कार्यकर्ताओं ने कहीं गदा तो कहीं मुकुट भेंट किया।     

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें