फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने गणतंत्र दिवस पर जारी किया महाघोषणा पत्र, कहा- संविधान व आजादी सब खतरे में

Mon, 25 Jan 2021 05:28 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गणतंत्र दिवस पर समाजवादी पार्टी का महाघोषणा पत्र जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि आज हमारे देश में संविधान, गणतंत्र-लोकतंत्र और आजादी सब खतरे में है।

विज्ञापन


ट्विटर पर जारी की गई इस महाघोषणा में 'नयी हवा है, नयी सपा है... बड़ों का हाथ, युवा का साथ' का नारा दिया गया है और कहा गया है कि आइए घृणा और अविश्वास के स्थान पर मिल-जुलकर परस्पर प्रेम और आपसी विश्वास से समाज, प्रदेश और देश को मजबूत करें।
 

इसके पहले बयान जारी कर अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास के नाम पर यूपी को विनाश के गर्त में धकेल दिया है। सिर्फ विज्ञापन के बूते इस सरकार का अस्तित्व है। प्रदेश की जनता के सुख-दुख से सरकार को कुछ मतलब नहीं है। भाजपा की करतूतों एवं जनविरोधी नीतियों से प्रदेश की छवि धूमिल हुई है।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी के स्थापना दिवस को भी भाजपा ने इवेंट बना दिया है। बगैर कुछ किए सपा के कामों को अपना बताकर भाजपा प्रदेश के विकास का श्रेय ले रही है। प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश का विकास किया है। लेकिन यह कैसा विकास है कि सर्वे में 10वें पायदान पर भी यूपी नहीं है। फिर भी सीएम हर मामले में फिसड्डी यूपी की प्रतिव्यक्ति सालाना आय 70 हजार रुपये होने का दावा कर रहे हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

प्रदेश में न निवेश हुआ, न लोगों को मिला रोजगार

अखिलेश ने कहा, विकास की झूठी कहानी गढ़ने वाले भाजपा के अफसरी आंकड़े बताते हैं कि प्रदेश की कानून व्यवस्था बदतर होती गई है। इस सरकार की एक उपलब्धि यह भी है कि लखनऊ का नाम मकान व प्लॉट में धोखाधड़ी और ठगी करने में पहले स्थान पर आ गया है। प्रदेश में न निवेश हुआ, न उद्योग लगे और न ही लोगों को रोजगार मिला। भाजपा ने जहां हुनर हाट लगाई है, उस अवध शिल्पग्राम की स्थापना भी सपा सरकार ने की थी। अभी मुख्यमंत्री ने नोएडा के सेक्टर 21-ए स्थित 100 करोड़ की लागत से तैयार इंडोर स्टेडियम का लोकार्पण दोबारा कर दिया। यह स्टेडियम भी सपा सरकार की देन है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें