फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने कहा : पीएम के बयानों से वाकिफ हो गई है जनता, न कालाधन आया और न ही भ्रष्टाचार पर लगी रोक

Mon, 07 Nov 2022 11:06 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार की नोटबंदी को एक खराब योजना बताते हुए कई विशेषज्ञों ने इसकी आलोचना की थी। डिजिटल विकल्प के बावजूद अर्थव्यवस्था में कैश का लगातार बढ़ता उपयोग यह भी जताता है कि भाजपा की नीतियों से जनता का विश्वास उठता जा रहा है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री के बयानों की चमक उतरने लगी है और जनता सच्चाई से रूबरू होने लगी है। छह साल पहले 8 नवंबर 2016 को नोटबंदी की घोषणा करते हुए कहा था कि नोटबंदी से कालाधन खत्म होगा। बाहर गया कालाधन वापस आएगा और भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।

विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने कहा कि रिजर्व बैंक की एक रिपोर्ट में स्पष्ट है कि नोटबंदी से कम नकदी वाली अर्थव्यवस्था बनाने का भारत सरकार का इरादा भी फेल हो गया है। रिजर्व बैंक के मनी सप्लाई आंकड़ों के अनुसार इस साल अक्टूबर तक जनता के बीच विभिन्न चलन में मौजूद मुद्रा का स्तर बढ़कर 30.88 लाख करोड़ रूपए हो गया। यह आंकड़ा चार नवंबर 2016 को समाप्त पखवाड़े में चलन में मौजूद करेंसी के स्तर से 71.84 प्रतिशत अधिक है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नोटबंदी को एक खराब योजना बताते हुए कई विशेषज्ञों ने इसकी आलोचना की थी। डिजिटल विकल्प के बावजूद अर्थव्यवस्था में कैश का लगातार बढ़ता उपयोग यह भी जताता है कि भाजपा की नीतियों से जनता का विश्वास उठता जा रहा है। बैंकों में जमा राशि में गिरावट इसी का संकेत है।  प्रधानमंत्री के एलान के बाद गरीब का पैसा तो बैंकों में जमा हो गया। 500 और 1000 के नोट चलन से बाहर हो गए। अपने पैसे ही बैंक से वापस लेने में लोगों को दिन.दिन भर लाइनें लगानी पड़ी। एक गर्भवती का तो लाइन में लगे ही प्रसव हो गया। समाजवादी पार्टी ने उसको खजांची नाम दिया और उसके परिवार की मदद की।
विज्ञापन


गुरुनानक जयंती पर बधाई
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरु नानक देव की जयंती पर सभी के सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि गुरु नानक सिखों के प्रथम गुरु हैं। उनके व्यक्तित्व में एक साथ दार्शनिक, समाज सुधारक, देशभक्त जैसे गुण शामिल थे। गुरु नानक ने  एक ओंकार का संदेश दिया था। त्याग, समर्पण और सेवा का जो मंत्र उन्होंने दिया सिख धर्मावलंबी उसका आज भी ईमानदारी से पालन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें