बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि खीरी के गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उपचुनाव में अपनी हार पर अब सपा क्या बहाना बनाएगी? मायावती ने ट्वीट के जरिए सपा पर निशाना साधा। कहा कि इस विधानसभा सीट का उपचुनाव भाजपा की जीत से ज्यादा सपा की 34298 वोटों से करारी हार के लिए चर्चाओं में हैं। बीएसपी जब अधिकांश उपचुनाव नहीं लड़ती है और यहां भी चुनाव मैदान में नहीं थी तो अब सपा अपनी हार के लिए कौन सा नया बहाना बनाएगी।
अब अगले महीने मैनपुरी लोकसभा में , रामपुर विधानसभा के लिए उपचुनाव में आजमगढ़ की तरह ही सपा के सामने अपनी पुरानी सीटों को बचाने की चुनौती है। मायावती ने ट्वीट के जरिए कहा कि देखना होगा कि क्या सपा जीत पाएगी या फिर या वह भाजपा को हराने में सक्षम नहीं है, फिर यह साबित होगा।