फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश बोले, जनता की रक्षा के बजाय फर्जी मुकदमे लगा रही है पुलिस, चार साल में 42 साधु संतों की हत्या

Sun, 26 Sep 2021 10:47 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में पुलिस जनता की रक्षा के बजाय फर्जी केस बनाने और फर्जी एनकाउंटर करने में लगी है। इसका फायदा उठाकर अपराधी हत्या, लूट, अपहरण और दुष्कर्म जैसी वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में पुलिस जनता की रक्षा के बजाय फर्जी केस बनाने और फर्जी एनकाउंटर करने में लगी है। इसका फायदा उठाकर अपराधी हत्या, लूट, अपहरण और दुष्कर्म जैसी वारदात को अंजाम दे रहे हैं। मुख्यमंत्री रोज अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की बातें करते रहते हैं पर कोई उनको सुनता नहीं है। भाजपा सरकार में मंत्री से लेकर अधिकारी तक सब मनमानी कर रहे हैं। किसी का किसी पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की निरंतर मौजूदगी में भी गोरखपुर अपराधियों का अड्डा बन गया है। वह जब भी गोरखपुर में रहते हैं तो कोई न कोई बड़ी अपराधिक वारदात जरूर होती है। अभी उनवल के नाले में युवती की लाश मिली। गुलरिया में बच्चों का शव मिला। महिला की चेन व पर्स चोरी हो गया। जब जिला ही नहीं संभल रहा है तो प्रदेश कैसे संभालेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा राज में साधु संतों की जिंदगी भी खतरे में है। उन पर जानलेवा हमलों की सूची लंबी हैं। चार  साल में 42 साधु संतों की हत्या हो चुकी है। किसी को गोली मारी गई तो किसी की संदिग्ध स्थितियों में मौत हुई। अभी तक किसी को न्याय नहीं मिल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें