प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सभी उम्मीदवारों को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी का वादा है कि 300 यूनिट फ्री बिजली, बकाया बिल माफ, किसानों की बिजली फ्री और 24 घंटे बिजली आपूर्ति दी जाएगी।
आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव को लेकर पहले चरण में 100 सूची जारी करने के बाद रविवार को दूसरे चरण में 70 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैँ। प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सभी उम्मीदवारों को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी का वादा है कि 300 यूनिट फ्री बिजली, बकाया बिल माफ, किसानों की बिजली फ्री और 24 घंटे बिजली आपूर्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने सूची जारी करते हुए बताया कि लखनऊ की मलिहाबाद से ललित वाल्मीकि और बीकेटी से पंकज यादव, लखनऊ पूरब से विजय कुमार सिंह को बनाया प्रत्याशी बनाया गया है। गोंडा के कटरा से हरिनाथ सिंह, सदर से सुधांशु मिश्रा, गौरा से संजय कुमार पाठक को प्रत्याशी बनाया गया है। इसी तरह अन्य जिलों में भी दो से तीन विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने बताया कि सूची में 29 पिछड़े वर्ग से, 19 ब्राह्मण, 13 दलित और 5 मुस्लिम नेताओं को टिकट दिया गया है। सूची में डॉक्टर, इंजीनियर, अधिवक्ता आदि शामिल हैं। सि दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता दिलीप पांडेय और प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।