आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह ने सोमवार को पार्टी की ओर से चलाए जा रहे ‘फ्री बिजली गारंटी अभियान’ का समापन किया। इस मौके पर उन्होंने दावा किया कि करीब डेढ़ महीने के अभियान के दौरान प्रदेश के लाखों लोगों ने आप के मुफ्त बिजली देने संबंधित गारंटी फार्म भरकर आप के वादे पर भरोसा जताया है।
साथ ही उन्होंने सरकार से किसानों को उपज पर लागत से 50 प्रतिशत अधिक मुनाफा दिलाने के लिए न्यनत समर्थन मूल्य (एमएसपी) गारंटी कानून लागू करने की भी मांग की है। आप सांसद ने अभियान का समापन करने के बाद पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह के साथ पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि आप ने प्रदेश केघरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट तक फ्री बिजली देने के साथ ही किसानों सभी बकाये बिजली को माफ करने के संबंध में जो वादा किया है, उसके प्रति लाखों लोगों ने विश्वास जताकर पार्टी के प्रति समर्थन जताया है।
उन्होंने कहा कि पार्टी के इस वादे के तहत 170 विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों के बिजली गारंटी अभियान चलाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इस अभियान के दौरान जिस तरह से प्रदेश की जनता से भरोसा जताया है उससे साफ हो गया है कि आप यहां की जनता में भी दिल्ली की तरह विश्वास पैदा कायम करने में सफल रही है।