फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कसी कमर, पंचायत चुनाव से करेगी शुरुआत

Mon, 07 Oct 2019 11:28 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने अपनी नई टीम की घोषणा कर दी है। एक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 11 उपाध्यक्ष और 16 प्रदेश सचिव के अलावा प्रदेश कार्यकारिणी में 5 लोगों को शामिल किया गया है। पार्टी का पक्ष रखने के लिए 5 प्रदेश प्रवक्ताओं की भी नियुक्ति की गई है।  

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि प्रदेश संगठन के अलावा महिला विंग व छात्र युवा संघर्ष समिति (सीवाईएसएस) का भी गठन किया गया है। लखनऊ की नीलम यादव को महिला विंग का और वंशराज दूबे को सीवाईएसएस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, पार्टी के प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह ने भी ललितपुर के मुरारीलाल जैन और बिजनौर के निर्मल कुमार मिश्रा को सह प्रभारी नियुक्त किया है।

सभाजीत ने बदायूं प्रकरण में किसान बृजलाल की मौत के लिए अफसरों को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये की मदद देने की भी सरकार से मांग की है। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय पार्टी पदाधिकारियों को मौके पर जाकर रिपोर्ट भेजने को कहा गया है। रिपोर्ट आने के बाद पार्टी इस मुद्दे पर आंदोलन की रणनीति की घोषणा करेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

नई टीम में इन्हें मिला स्थान

वारिष्ठ उपाध्यक्ष- सोमेन्द्र ढाका (बागपत) प्रदेश उपाध्यक्ष- विकास शर्मा (बुलंदशहर), दिनेश चंद्र गौतम (बाराबंकी), इमरान लतीफ (सिद्धार्थनगर), राजेश यादव (आजमगढ़), सतेन्द्र तिवारी (बलिया), मोहम्मद हैदर (अमरोहा), छवि यादव (गाजियाबाद), डॉ. श्रद्धा चौरसिया (जालौन), बृज कुमारी (लखनऊ), अनुराग मिश्र (जौनपुर) व रमन सिंह (हमीरपुर)। प्रदेश सचिव- नरेश गुप्ता (रामपुर), तुषार श्रीवास्तव (लखनऊ), अनुज पाठक (लखनऊ), रुचि यादव (इटावा), शिव शंकर ठठेर (भदोही), मीनाक्षी श्रीवास्तव (गाजियाबाद), मकसूद अंसारी (सुल्तानपुर), डॉ. एसपी सिंह (औरेया), मनीष त्रिपाठी (मिर्जापुर), मोहम्मद अब्दुल्ला व देवकांत वर्मा (वाराणसी), विनय पटेल (अंबेडकरनगर), अंजनी कुमार मिश्र व शिमलाश्री (प्रयागराज), जेपी सिंह (बलिया) व राजीव सिंह (बिजनौर)। कार्यकारिणी सदस्य- वेद प्रकाश (कानपुर), राजेन्द्र राजसी (लखनऊ), जगदीश राजोरिया (आगरा), बृजेश सक्सेना (प्रयागराज), एके सिंह (गाजियाबाद)। प्रदेश प्रवक्ता- वैभव माहेश्वरी व महेन्द्र प्रताप सिंह (लखनऊ), मुकेश सिंह (वाराणसी), तरुणिमा श्रीवास्तव (गाजियाबाद), वैभव जायसवाल (गोरखपुर), सीएम चौहान (हापुड़)। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें