फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: तेज धमाके के साथ हिल गया पूरा मकान, बाउंड्री वाल तोड़कर घर में घुसा बेकाबू ट्रक का चेचिस

Sun, 29 Sep 2024 05:11 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

लालगंज के एक गांव में शनिवार की देर रात करीब 11 बजे एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक चेचिस बाउंड्री वॉल तोड़कर घर में घुस गया। हालांकि, वहां कोई मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
बाउंड्री तोड़कर घर में घुसा ट्रक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली की लालगंज कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर रोड पर सेमरपहा गांव में शनिवार की देर रात करीब 11 बजे एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक चेचिस बाउंड्री वॉल तोड़कर घर में घुस गया जिससे बाउंसी बॉल के अंदर रखी स्कूटी, साइकिल, टीनशेड व बाउंड्री का गेट पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन


गनीमत रही कि उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। देर रात को फतेहपुर की ओर जा रहा डंपर का चेचिस बेकाबू होकर सड़क किनारे गांव निवासी प्रेमशंकर मिश्रा की बाउंड्रीवाल तोड़कर अंदर घुस गया जिससे चेचिस का शीशा चकनाचूर हो गया। टक्कर से बाउंड्रीवाल व वहां रखा काफी सामान क्षतिग्रस्त हो गया।

ये भी पढ़ें - महिलाओं को देखकर घेर लेते हैं ऑटो चालक, ओला उबर चालक कम पैसों में ले जाने का बनाते हैं दबाव
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आज तराई और पूर्वी इलाकों में हल्की बारिश की संभावना, फिर थम जाएगी यूपी में मानसून की चाल


घटना के बाद चालक चेचिस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पीड़ित प्रेमशंकर मिश्रा ने बताया कि  देर शाम करीब 11 बजे वह व उनका परिवार भोजन करने के बाद घर पर सो रहे थे तभी अचानक तेज धमाके के साथ पूरा मकान हिल गया। बाहर निकल कर देखा तो ट्रक की चेचिस उनकी बाउंड्रीवाल तोड़कर घर मे घुस चुकी थी। बताया कि उनका करीब दो लाख रुपये का नुकसान हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जरूरी छानबीन शुरू कर दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें