फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: रिश्वत न देने पर पुलिस की पिटाई के बाद युवक ने जान दी, चौकी इंचार्ज व सिपाही पर केस दर्ज

Tue, 23 Apr 2024 10:36 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, विशेश्वरगंज (बहराइच)

सार

चौकी इंचार्ज व सिपाही पर आरोप है कि युवक ने समझौते के लिए रिश्वत देने से इन्कार कर दिया था जिस पर उसकी पिटाई की गई है। मामले में एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी से पहले लड़की पक्ष से हुए विवाद में समझौते के लिए रुपये देने से इन्कार करने पर पुलिस ने युवक की पिटाई कर दी। इससे आहत युवक ने घर पहुंचकर फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों की तहरीर पर सोमवार रात एसपी के आदेश पर चौकी इंचार्ज, एक सिपाही और दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


कथिकनपुरवा निवासी किसान समय पासवान के 20 वर्षीय पुत्र अनूप की शादी 26 अप्रैल को श्रावस्ती जनपद निवासी कुंजीलाल की पुत्री से होनी थी। 20 अप्रैल को दोनों पक्षों में दहेज को लेकर विवाद हो गया। मामला विशेश्वरगंज थाने की धनुई चौकी पहुंचा। अनूप के पिता के अनुसार समझौते के नाम पर चौकी इंचार्ज अयोध्या सिंह व एक सिपाही ने रुपए मांगे। पैसे नहीं देने पर उन्होंने अनूप को बेरहमी से पीट दिया। इसके बाद रास्ते में कुंजीलाल और मनोज कुमार ने भी मारपीट की। इससे आहत अनूप ने घर पहुंचकर फंदा लगाकर जान दे दी।

समय पासवान ने एसपी को तहरीर देकर पुलिस की प्रताड़ना को अनूप की मौत के लिए जिम्मेदार बताया। एसपी वृंदा शुक्ला ने मामले को गंभीरता से लेते हुए धनुई चौकी प्रभारी अयोध्या सिंह, एक अज्ञात सिपाही, कुंजीलाल व मनोज के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी, आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन


मामले में एएसपी सिटी रामानंद कुशवाहा ने प्राथमिक जांच में फंदा लगाकर जान देने की बात कही थी। सूत्रों के अनुसार अनूप की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर चोट के गंभीर निशान मिले हैं। हालांकि अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें