फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुरः इलेक्ट्रिक झूले में फंसे 98 लोग, मचा हड़कंप, हर किसी की अटकी रहीं सांसे

Mon, 25 Mar 2019 12:35 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला सीतापुर
विज्ञापन
मिश्रिख में मेले में मानकों की अनदेखी कर चलाए जा रह हैं झूले - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सीतापुर के मेला मैदान में शनिवार देर रात इलेक्ट्रिक झूले में तकनीकी खराबी आने से करीब 98 लोग झूले पर फंस गए। किसी अनहोनी की आशंका से लोगोें में हड़कंप मच गया। बड़े झूले पर भारी संख्या में लोगों के फंसने की खबर पाकर प्रशासनिक अफसर भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


अफरा-तफरी के बीच रस्से के सहारे किसी तरह झूला रोका गया। झूले पर लोगों के फंसे होने से हर किसी की सांसें अटक गईं। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सभी लोगों को सकुशल उतार लिया गया। बड़ा हादसा टलने से अफसरों और झूले पर फंसे लोगों के परिवारीजनों की जान में जान आई।

प्रशासन की लापरवाही यह कि इसके अगले दिन ही इलेक्ट्रिक झूला फिर से चालू कर दिया गया। जबकि मनोरंजन कर विभाग का अनापत्ति प्रमाण पत्र तक ठेकेदार अजय पांडेय द्वारा नहीं लिया गया है। प्रशासनिक अमले की यह अनदेखी किसी भी समय हादसे की वजह बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनापत्ति प्रमाण पत्र एवंअनुमति पत्र के बिना ही झूले का संचालन

मानकों की अनदेखी कर चलाए जा रहे हैं झूले - फोटो : amar ujala
नगर में चल रहे मेले में खेल तमाशा के तहत बड़े वाले इलेक्ट्रिक झूले, ड्रैगन ट्रेन, बिजली ट्रेन, इलेक्ट्रिक कार, मौत का कुआं इत्यादि का संचालन मनोरंजन कर विभाग का अनापत्ति प्रमाण पत्र एवं अनुमति पत्र के बिना ही किया जा रहा है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें