फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में महिलाओं को बैंकिंग करेस्पॉन्डेंट के रूप में मिला रोजगार, हर महीने मिलेंगे चार हजार रुपये

Tue, 24 Nov 2020 04:12 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार ने एक साथ 58 हजार महिलाओं को बैकिंग करेस्पॉन्डेंट (बीसी) सखी के रूप में रोजगार उपलब्ध कराने में सफलता प्राप्त की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीसी सखी के रूप में चयनित सभी अभ्यर्थियों को प्रशिक्षित कर कार्य स्थल पर तैनाती करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर एक बैठक में ये निर्देश दिए। मुख्यमंत्री को बताया गया कि बीसी सखी के रूप में 58 हजार महिलाओं के चयन का काम पूरा हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीसी सखी की तैनाती से ग्राम पंचायत स्तर पर एक महिला को रोजगार मिलेगा। ये पंचायत भवन से कार्य संचालित करेंगी। इससे गांव के लोगों को अपने गांव में ही बैंकिंग संबंधी सुविधाएं प्राप्त होंगी।
विज्ञापन


बीसी सखी को मानदेय...
4 हजार रुपये प्रति माह राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा छह महीने तक
75 हजार रुपये का ऋण हार्डवेयर और स्थापना सुविधा के लिए

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें