फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो से अवध स्टेशन से चलेंगी 400 बसें, यूपी और उत्तराखंड के बीच एक से फर्राटा भरेंगी बसें

Tue, 29 Sep 2020 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अवध बस स्टेशन से दो अक्तूबर से पूरी तरह गोरखपुर रोड की बसों का संचालन शुरू हो जाएगा और रोजाना 400 बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए परिवहन निगम के मुख्य प्रधान प्रबंधक संचालन ने क्षेत्रीय प्रबंधकों को इंतजाम करने का आदेश दिया है। अब गोरखपुर से चलकर सीतापुर व बरेली होकर दिल्ली व मेरठ जाने वाली बसें सिर्फ अवध स्टेशन से चलेंगी। पहले कैसरबाग से चलती थीं।

 

लेकिन गोरखपुर से चलकर कानपुर होते हुए दिल्ली जाने वाली बसें चारबाग होते हुए आलमबाग बस अड्डे से होकर ही जाएंगी। मुख्य प्रधान प्रबंधक ने आदेश दिया कि रूट का सर्वे करा नए किराए को दो अक्तूबर से पहले फाइनल करें। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

100-100 बसें चलाएंगे दोनों राज्य

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच एक अक्तूबर से बसें चलने लगेंगी। यूपी परिवहन निगम के मुख्य प्रधान प्रबंधक संचालन पीआर वेलवरियार ने बताया कि सोमवार को उत्तराखंड शासन ने भी बस चलाने की अनुमति दे दी है। दोनों राज्य रोजाना 100-100 बसें चलाएंगे। पहली अक्तूबर से देहरादून, हरिद्वार व हल्द्वानी के लिए जनरथ और साधारण सेवा की बसें चलने लगेंगी।

वहीं, गाजियाबाद, आगरा, अलीगढ़ और बरेली आदि जिलों से ऋषिकेश, देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी, काठगोदाम व अल्मोड़ा की बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें