राजधानी में अब टीबी अभियान जून माह तक चलेगा। इसमें ग्राम पंचायत में टीमें जाकर लोगों की स्क्रीनिंग व जांच करेंगी। सभी सीएचसी प्रभारियों को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। अफसरों का कहना है जून तक जिले के सभी ग्राम पंचायतों में अभियान चलाकर टीबी के छिपे हुए रोगियों को खोजा जाएगा। सभी ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त किया जाना है।
लखनऊ में टीबी से मुक्ति के लिए सौ दिन का अभियान चलाया गया था। इसमें टीबी के छिपे हुए रोगियों को खोजकर उनका इलाज शुरू कराया गया था। भारत सरकार ने अब अभियान को बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। लखनऊ की 204 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त किए जाने का लक्ष्य स्वास्थ्य विभाग को मिला है। यह अभियान 30 जून तक चलेगा। इसमें सभी सीएचसी प्रभारियों को नोडल बनाया गया है, जिनकी निगरानी में यह अभियान चलेगा।
ये भी पढ़ो- UP Weather News: यूपी में मौसम ने मारी पलटी, 30 जिलों में गरज चमक संग बूंदाबांदी का अलर्ट; पढ़ें ताजा अपडेट
सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया सबसे अधिक 62 ग्राम पंचायतें सरोजनीनगर इलाके में हैं। टीमों को गांवों में भेजकर छिपे हुए रोगियों को खोज कराकर उनकी जांच कराई जाएगी। जांच में टीबी की पुष्टि होने पर डाट्स केंद्र पर उनका पंजीकरण करके दवा शुरू कराई जाएगी।
यह भी पढ़े- UP: मायावती ने आकाश आनंद के पक्ष में दिया संदेश, कहा- उनका हौंसला बढ़ाएं और जी-जान से काम में जुट जाएं
100 दिन के अभियान में मिले थे 7522 मरीज
सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया जिले में 100 दिन तक टीबी का अभियान चला था। इसमें 9520 मरीज टीबी के मिले थे। इसमें लखनऊ के 7522 मरीज थे। इन सभी की दवा शुरू हो गई है। मॉनीटरिंग के लिए आशा-एएनएम को लगाया गया है। बताया दूसरे जिले के सीएमओ को मरीजों का रिकार्ड भेजकर संबंधित जिले में दवा शुरू कराई गई है।