प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 16 नए मरीज मिले हैं। दो मरीजों की मृत्यु हुई है जबकि चार संक्रमितों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ड कर दिया गया। अब एक्टिव केसों की संख्या 139 है। पिछले 24 घंटे में 1,85,749 लोगों की कोविड जांच की गई है।
शुक्रवार को बांदा और देवरिया में कोविड-19 के एक-एक मरीज की मृत्यु की सूचना है। लखनऊ में 24, गौतमबुद्धनगर में 20 तथा गाजियाबाद में 13 एक्टिव केस हैं। शेष जिलों में एक्टिव केस की संख्या 10 से कम है। प्रदेश में शुक्रवार को एक दिन में 15.46 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई। अब तक 17.38 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।