फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी 2.0 के सौ दिन: नए ग्रामीण संपर्क मार्गों के लक्ष्य को किया पार, पर नहीं पूरा हुआ पुलों के निर्माण का शतक

Mon, 04 Jul 2022 09:56 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

100 दिन के लक्ष्य में 500 नए ग्रामीण संपर्क मार्गों का निर्माण शामिल था। इसके सापेक्ष 503 सड़कों का निर्माण किया गया।
विज्ञापन
योगी 2.0 सरकार के 100 दिन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीडब्ल्यूडी सरकार के शुरुआती 100 दिनों में 100 पुल बनाने का आंकड़ा नहीं छू सका। इस अवधि में 84 सेतुओं का ही निर्माण पूरा हो सका। अलबत्ता विभाग ने नए ग्रामीण संपर्क मार्गों के निर्माण का लक्ष्य पार किया है। विभाग लक्ष्य से ज्यादा गड्ढे भरने का भी दावा कर रहा है।

विज्ञापन


100 दिन के लक्ष्य में 500 नए ग्रामीण संपर्क मार्गों का निर्माण शामिल था। इसके सापेक्ष 503 सड़कों का निर्माण किया गया। इसी तरह से 500 किमी मार्गों के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक 511 किमी मार्गों को सुधारा जा चुका है। 60 अंतरराज्यीय स्वागत द्वारों का निर्माण कार्य प्रारंभ करने का लक्ष्य लिया गया था, जिसके सापेक्ष 59 पर काम हो पाया। 

पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का कहना है कि इस अवधि में 10 हजार किमी. सड़कें गड्ढा मुक्त करनी थीं और 10,380 किमी सड़कों को गड्ढामुक्त कर दिया गया है। नवीनीकरण का लक्ष्य नहीं लिया गया था, पर 2,910 किमी सड़कों का नवीनीकरण भी कर दिया गया है।

विज्ञापन

एफपीओ बनाने और प्राकृतिक खेती कराने की कवायद अधूरी

कृषि विभाग ने सौ दिन के लक्ष्य के तहत प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में 45.50 करोड़ से ज्यादा की रकम का वितरण किया गया। हालांकि एफपीओ (कृषक उत्पादक संगठन) बनाने और प्राकृतिक खेती शुरू कराने की कवायद अधूरी है। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि विभाग तेजी से लक्ष्यों को पूरा कराने की ओर बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में 2.58 करोड़ किसानों को राशि वितरित की जा चुकी है। कुसुम योजना के तहत 10000 किसानों को लाभ दिया गया है। 

11.33 लाख विद्यार्थियों को बांटे स्मार्टफोन व टैबलेट

सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने सरकार के पहले सौ दिन के कार्यकाल में 11.33 लाख विद्यार्थियों को स्मार्टफोन और टैबलेट बांटने का लक्ष्य पूरा किया है। योगी सरकार 1.0 ने डिप्लोमा और डिग्री पाठ्यक्रम के 68 लाख विद्यार्थियों को स्मार्टफोन और टैबलेट वितरण के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। विधानसभा चुनाव से पहले तक 9 लाख विद्यार्थियों के लिए टैबलेट और स्मार्टफोन की आपूर्ति की गई थी। और फिर योगी सरकार 2.0 के गठन के बाद 11.33 लाख स्मार्टफोन और टैबलेट बांटने का लक्ष्य रखा था।
विज्ञापन

गन्ना : किसानों को डेढ़ गुना ज्यादा भुगतान

गन्ना विभाग ने सौ दिन में गन्ना किसानों को 8000 करोड़ रुपये के भुगतान का लक्ष्य रखा था। इसके सापेक्ष डेढ़ गुना ज्यादा 12500 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों को किया गया। विभाग ने 15 हजार किसानों को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य भी पूरा किया है। इसके अलावा 46 लाख से ज्यादा किसानों के गन्ने का डिजिटल सर्वेक्षण, सभी किसानों को यूनिक ग्रोअर कोड जारी करने, नैनो यूरिया का एक लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में छिड़काव कराने का लक्ष्य पूरा किया गया। हालांकि सहकारी गन्ना विकास समितियों के 5 लाख अंशधारक किसानों को शेयर प्रमाणपत्रों का वितरण नहीं हो पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें