फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेस वे और जेवर खुर्जा मार्ग को किसानों ने किया बंद

विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेस वे पर ट्रैक्टरों को लगाकर जाम करते किसान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जेवर। संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर जेवर में यमुना एक्सप्रेस वे के जेवर टोल प्लाजा और जेवर खुर्जा मार्ग कों किसानों ने कृषि कानूनों के विरोद्ध में बंद किया। हांलाकि किसानों के यमुना एक्सप्रेस वे बंद के आवाहन के बाद जेवर टोल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था जिसे देखते हुए किसानों ने भी टोल के दोनों तरफ दो दो लाइनों को वाहनों के लिए खोले रखा जिससे एक्सप्रेस वे पर वाहनों के जाम लगने जैसे हालात पैदा नही हो पाए। हांलाकि इस दौरान एक्सप्रेस वे सफर करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पडा। जेवर टोल प्लाजा पर महेन्द्र ंिसह चौरोली के नेतृत्व में टोल को बंद कर यमुना एक्सप्रेस वे को सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रखने का फैसला किया था। लेकिन गांव देहात से किसान नौ बजे के बाद जेवर टोल पर पहुंचने शरु हुए जिसके बाद किसानों ने नोएडा से आगरा की तरफ जाने वाली साइड रास्ता पूरी तरह से बंद कर दिया एक्सप्रेस वे ऑथरिर्टी ने वाहनों को जेवर के साबौता कट से नीचे उतार सर्विस रोड होते हुए टप्पल भेजने शरु कर दिए। बाद में और किसानों के पहुंचने पर आगरा की तरफ से आने वाली साइड को भी बंद कर दिया जिसके बाद पुलिस ने किसानों से वार्ता कर दोनों साइड दो दो लाइनों को वाहनों के आने जाने के लिए चालू करा दिया। दोपहर में किसानों की भीड एकत्रत होने पर फिर से पूरी तरह बंद किया गया लेकिन पुलिस ने 10 मिनट बाद ही फिर से दो दो लाइनों को चालू करा दिया। इससे टोल से निकलने वाले वाहन चालकों को काफी इंतजार करना पडा लेकिन जाम जैसे हालात नही बने। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के महेन्द्र चौरोली,राकेश चौधरी, केशव शर्मा, धीरज चौधरी, बिल्लू ताउ, पूरन पहलवान,पंकज हतेवा, गौरव शर्मा, ओमप्रकाश प्रधान, हरीराज पहलवान, अनीस चौधरी, पंडित विशाल हतेवा किसान मौजूद रहे जेवर खुर्जा मार्ग पर किसान कामगार मोर्चा के किसानों ने लगाया जाम संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर किसान कामगार मोर्चा के किसानों ने जेवर खुर्जा मार्ग पर नीमका चौकी के सामने जाम लगा दिया। हांलाकि किसानों ने दोनों ही जगह इमरजेंसी वाहनों को जाने के लिए शरू से ही छूट दी हुई थी। इस दौरान किसानों ने सरकार से तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग करते हुए कहां कि एमएसपी को कानूनी जामा पहनाया जाए। किसान मजदूर व गरीबों की सभी समस्याओं को सरकार को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाना चाहिए। इस मौके पर किसान कामगार मोर्चा के वरुण चौधरी, राजवीर सिंह, नरेंद्र सिंह, समयवीर सिंह, सतपाल सिंह,ज्ञानेंद्र नेताजी, अनुज चौधरी, ओमबीर सिंह आदि उपस्थिति रहे।
विज्ञापन

किसानों के बंद की चेतावनी के बाद जेवर टोल पर बैठी पुलिस फोर्स - फोटो : Amar Ujala
किसानों के बंद की चेतावनी के बाद जेवर टोल पर बैठी पुलिस फोर्स

यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर टोल पर तैनात पुलिस - फोटो : Amar Ujala
यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर टोल पर तैनात पुलिस
विज्ञापन

जाम के बाद दो लाइनों से निकलते वाहन - फोटो : Amar Ujala
जाम के बाद दो लाइनों से निकलते वाहन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें