05:21 PM, 30-Dec-2021
गृहमंत्री अमित शाह ने अलीगढ़ में रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर तंज कसा। शाह ने कहा, सपा के समय NIZAM का राज होता था। उन्होंने NIZAM का मतलब भी बताया। कहा, NIZAM में N का मतलब नसीमुद्दीन, I का मतलब इमरान मसूद, ZA का मतलब आजम खान और M का मतलब मुख्तार अंसारी है। मोदी और योगी की जोड़ी ने उत्तर प्रदेश को इस NIZAM राज से मुक्त कर कानून का शासन स्थापित करने का काम किया है।
शाह ने आगे कहा, 'समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में एक नई प्रकार की प्रयोगशाला यानी लैब (LAB) बनाई थी। सपा की LAB का मतलब ही अनोखा है। इसमें L का मतलब लूट, A का मतलब आतंकवाद और B का मतलब भ्रष्टाचार है। उन्होंने कहा, ''विकास बबुआ के बस की बात नहीं है और बुआ जी तो अभी तक ठंड के कारण बाहर ही नहीं निकल पाई हैं। अरे बहनजी चुनाव के मैदान में आ जाइए बाद में मत कहना प्रचार नहीं करने दिया। ये बुआ, बबुआ और बहन तीनों मिलकर एकसाथ भी आ जाएं तो भी बीजेपी कार्यकर्ताओं से नहीं जीत सकते हैं।