फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri Result Jobs Live: डीआरडीओ, पुलिस समेत कई अन्य विभागों में हजारों पदों पर भर्तियां, जानें कहां और कैसे करें आवेदन

Wed, 11 May 2022 10:06 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Naukri Result Live Jobs Update: सरकारी नौकर करने की ठान चुके युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। इस वक्त कई विभागों में बंपर नौकरियां निकली हैं, जिनके लिए आवेदन जारी हैं। इनके लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। सरकारी नौकरियों और सरकारी रिजल्ट के बारे में नियमित लाइव अपडेट पढ़ने के लिए amarujala.com/jobs पर विजिट करें।
विज्ञापन
Sarkari Naukri Result Jobs Live - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:04 PM, 11-May-2022

Sarkari Naukri Result Update: RSMSSB JE एडमिट कार्ड 2022

  1. राजस्थान एसएसओ की आधिकारिक साइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. लॉगिन टैब पर क्लिक करें और अपने आवश्यक क्रेडेंशियल जैसे एप्लीकेशन आईडी  दर्ज करें।
  3. विवरण जमा करें और जेईएन 2022 की सीधी भर्ती का प्रवेश पत्र प्रदर्शित किया जाएगा।
  4. RSMSSB JE एडमिट कार्ड पर दिए गए विवरण को ध्यान से देखें।
  5. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

09:20 PM, 11-May-2022

Sarkari Results Job : RSMSSB JE Admit Card 2022 OUT

उम्मीदवार अपने संबंधित एडमिट कार्ड पर परीक्षा की तारीख, समय और स्थान की जांच कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे RSMSSB द्वारा जारी प्रवेश-पत्र पर उल्लेखित परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों का पालन करें अन्यथा उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।

08:30 PM, 11-May-2022

Sarkari Vacancy: RSMSSB JEN एडमिट कार्ड

उम्मीदवारों को RSMSSB JEN एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी के साथ कम से कम एक फोटो आईडी प्रूफ भी ले जाना आवश्यक है। परीक्षा सभी कोविड -19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
07:32 PM, 11-May-2022

Sarkari Job: राजस्थान JEN भर्ती एडमिट कार्ड जारी

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड 1,092 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित कर रहा है, जिसमें से 52 पद टीएसपी क्षेत्र के लिए हैं और 1,040 पद गैर-टीएसपी क्षेत्र के लिए हैं। उम्मीदवार ध्यान दें कि उन्हें परीक्षा स्थल पर परीक्षा शुरू होने के समय से डेढ़ घंटे पहले रिपोर्ट करना होगा। 

06:35 PM, 11-May-2022

Sarkari Naukri Result Jobs : RSMSSB JEN एडमिट कार्ड

RSMSSB JEN एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को लॉगिन आईडी और पासवर्ड जैसे विवरण दर्ज करने होंगे। 

विज्ञापन
05:28 PM, 11-May-2022

Sarkari Exam: RSMSSB Admit Card Out

बोर्ड की ओर से लिखित परीक्षा 18 मई से 20 मई, 2022 तक आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दो पालियों में सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक और दोपहर के सत्र में दोपहर 02.30 बजे से शाम 04.30 बजे तक निर्धारित की गई है। 

04:31 PM, 11-May-2022

Sarkari Vacancy: RSMSSB Admit Card

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा जूनियर इंजीनियर (JEN) परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

03:34 PM, 11-May-2022

सरकारी नौकरी: इस तारीख से करें आवेदन

वीडीओ भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 मई, 2022 से शुरू होंगे। पीएसएसएसबी वीडीओ भर्ती 2022 के सभी महत्वपूर्ण विवरण जैसे अधिसूचना, पात्रता, योग्यता, आयु सीमा, वेतन, ऑनलाइन आवेदन करें, आवेदन शुल्क, आदि की जानकारी यहां दी जा रही है। 
 

02:20 PM, 11-May-2022

Govt jobs 2022: पंजाब में ग्राम सेवक के पदों पर निकली भर्ती

पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने ग्राम विकास आयोजक (VDO) की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। ग्राम सेवक के पदों पर रिक्तियों के लिए पंजाब सब-ऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड की ओर से विलेज डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजर / ग्राम सेवक के पदों पर भर्ती शुरू की गई है।
 

01:27 PM, 11-May-2022

Sarkari Naukri 2022: ऐसे करें आवेदन

डीआरडीओ के सेंटर फॉर पर्सनेल टैलेंट मैनेजमेंट (CEPTAM) ने जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन पत्र डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर उपलब्ध है। 
 

12:00 PM, 11-May-2022

Sarkari Naukri: डीआरडीओ में फेलो बनने का मौका

शोध एवं अनुसंधान के क्षेत्र में करिअर बनाने का ख्वाब देख रहे युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर आया है। डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) में रिसर्च स्कॉलर्स के लिए सुनहरा मौका है। डीआरडीओ की ओर से सेप्टम में नौकरी का मौका दिया जा रहा है। 

10:42 AM, 11-May-2022

Sarkari Naukri Live: इतना लगेगा आवेदन शुल्क

एससी और एसटी वर्ग के आवेदकों को 400 रुपये तो वहीं अन्य वर्ग के आवेदकों को 800 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवार को 24280 से लेकर 72850 तक वेतन दिया जाएगा।

10:08 AM, 11-May-2022

Govt Job 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा

निषेध और एक्साइज कांस्टेबल के पदों पर जारी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बारहवीं पास या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। आवेदकों की न्यूनतम आयु-सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु-सीमा 22 वर्ष तक होनी चाहिए।

09:13 AM, 11-May-2022

Sarkari Naukri 2022: 600 से अधिक पदों पर है भर्ती

इस भर्ती के माध्यम से तेलेंगाना पुलिस विभाग में कुल 614 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और शारीरिक माप और अंतिम लिखित परीक्षा पर आधारित होगा।
 

08:52 AM, 11-May-2022

Sarkari Naukri: जल्द करें आवेदन

तेलंगाना राज्य पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से जारी की गई निषेध और एक्साइज कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। बोर्ड ने भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 20 मई, 2022 को निर्धारित की है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें।





 

08:08 AM, 11-May-2022

सरकारी नौकरी रिजल्ट लाइव: डीआरडीओ, पुलिस समेत विभिन्न विभागों में मिल रही नौकरी, जानें कैसे करें आवेदन

Sarkari Naukri Result Jobs Live: तेलंगाना राज्य पुलिस भर्ती बोर्ड (TSLPRB) ने निषेध और एक्साइज कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से उनके आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वह अपना आवेदन तेलंगाना राज्य पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट tslprb.in पर जाकर कर सकते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें