फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar West By Election Voting: 56 प्रतिशत हुआ मतदान हुआ, 2022 के मुकाबले 9 फीसदी कम

Wed, 10 Jul 2024 09:13 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

Jalandhar West By-Election 2024 Voting Live News: जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट शीतल अंगुराल के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी। अंगुराल ने आप की टिकट पर चुनाव जीता था लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले वे भाजपा में शामिल हो गए थे और उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। सीट पर आज उपचुनाव है। जानें पल-पल के अपडेट...
विज्ञापन
जालंधर पश्चिम उपचुनाव आज - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर वेस्ट विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में आज मतदान होगा। 15 उम्मीदवार मैदान में हैं। कुल 1,71,482 मतदाता 181 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतगणना 13 जुलाई को होगी। 
विज्ञापन

ये उम्मीदवार हैं मैदान में

एक उम्मीदवार की ओर से नामांकन पत्र वापस लेने के बाद राज कुमार, इंद्रजीत सिंह, विशाल, अजय कुमार भगत, नीटू, अजय, वरुण कलेर, आरती और दीपक भगत (सभी निर्दलीय) के इलावा भारतीय जनता पार्टी के शीतल अंगुराल, शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के सरबजीत सिंह, बसपा के बिंदर कुमार, आम आदमी पार्टी के महिंदर पाल, इंडियन नेशनल कांग्रेस की सुरिंदर कौर, शिरोमणि अकाली दल की सुरजीत कौर उम्मीदवार बने हुए है।

बेहद अहम है उपचुनाव

यह उपचुनाव सभी राजनीतिक दलों के लिए अहम रहने वाला है, क्योंकि इसी से विधानसभा की चार सीटों के उपचुनाव व 2027 चुनाव का रास्ता खुलेगा।

प्रदर्शन दोहराने के लिए उतरी आप

आम आदमी पार्टी वर्ष 2022 का प्रदर्शन दोहराने के लिए चुनाव मैदान में उतरी है, जबकि कांग्रेस 2017 का नतीजा पाने की आस में साथ चुनाव लड़ रही है। इसी तरह भारतीय जनता पार्टी 2012 व 2007 की तरह ही अपनी जीत दोहराना चाहती है।

मतदान शुरू

उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। 

आप, कांग्रेस और भाजपा में मुकाबला

जालंधर सीट पर कांग्रेस ने सुरिंदर कौर, भाजपा ने शीतल अंगुराल और आप ने मोहिंदर भगत पर दांव खेला है। इसी तरह शिअद ने सुरजीत कौर को अपना प्रत्याशी बनाया था, लेकिन पार्टी ने उन पर बागी धड़े के साथ होने का आरोप लगाते हुए अपना समर्थन वापस लिया और बसपा प्रत्याशी को समर्थन देने का फैसला लिया है। बसपा से बिंदर कुमार यहां चुनाव लड़ रहे हैं।

2022 में जीते आप के शीतल अंगुराल अब भाजपा की टिकट पर मैदान में

वर्ष 2022 विधानसभा चुनाव में जालंधर वेस्ट सीट पर 4,253 मतों के अंतर से आप प्रत्याशी शीतल अंगुराल ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी सुशील रिंकू को हराया था। शीतल अपनी विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देकर लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए थे। यही कारण है कि भाजपा ने उनको अब उपचुनाव में इस सीट से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया था।
 

सुबह नौ बजे तक 10.30 फीसदी मतदान

उपचुनाव में सुबह नौ बजे तक 10.30 फीसदी मतदान हो चुका है। 

सीएम मान ने पूरे परिवार के साथ किया प्रचार

जालंधर वेस्ट उपचुनाव के लिए सीएम मान और उनके परिवार ने आप उम्मीदवार से भी आगे निकलकर प्रचार में पूरी ताकत लगाई। उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर निर्वाचन क्षेत्र के हर हिस्से और गली-मोहल्ले में घूमकर लोगों से वोट मांगने गई। सीएम मान की इस मेहनत के पीछे लोकसभा चुनाव में आप की उम्मीद से कम सीटें आने को देखते हैं। 

दांव पर आप की प्रतिष्ठा

आम आदमी पार्टी अगर यह सीट भी हार जाती है तो इससे राज्य सरकार में लोगों के विश्वास की कमी के रूप में देखा जाएगा। हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनावों के दौरान सीएम मान ने 13-0 का नारा दिया था, जिसका लक्ष्य पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटें जीतना था। हालांकि, पार्टी केवल तीन सीटें ही जीत पाई। 

भाजपा के लिए भी बड़ी परीक्षा

भाजपा की टीम के लिए यह चुनाव आगे की राजनीति तय करने जा रहा है। भाजपा के प्रधान सुनील जाखड़ के लिए समय आगे ही ठीक नहीं चल रहा है। उनकी लीडरशिप में पंजाब में भाजपा एक भी सीट जीत नहीं पाई है। भाजपा में इस बात को लेकर पहले से रोष चल रहा है कि कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा में आकर पार्टी लीडरशिप पर कब्जा कर लिया है। कांग्रेस से आये रवनीत बिट्टू केंद्र में मंत्री बन गए हैं। दिल्ली की टीम ने जालंधर वेस्ट उपचुनाव से किनारा रखा है। कोई भी केंद्रीय मंत्री प्रचार के लिए नहीं आया। भाजपा अगर सीट हार जाती है तो जाखड़ की लीडरशिप पर सवाल उठना तय है। कारण, शीतल अंगुराल एक विधायक होते हुए भाजपा में शामिल हुए। इस सीट से भाजपा के चुन्नी लाल भगत तीन बार जीत चुके हैं और पंजाब में मंत्री भी रहे हैं। एक माह पहले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने वेस्ट विधानसभा क्षेत्र से 42,837 मत लिए थे और चन्नी से महज 1500 मत से हारे थे।

11 बजे तक 23.04 फीसदी वोटिंग

सुबह 11 बजे तक 23.04 फीसदी वोटिंग हो गई है। 

भाजपा प्रत्याशी ने आप पर लगाया आरोप

भाजपा प्रत्याशी शीतल अंगुराल ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के बूथों पर बाहरी इलाकों से आए लोग बैठे हैं।
 

कमिश्नर आफिस पहुंचे राजा वड़िंग

कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जालंधर में कमिश्नर आफिस में पहुंचे। कार्यकर्ताओं को कहा कि किसी भी एरिया में उन्हें दिक्कत आ रही है तो उनसे संपर्क करे। वहीं, उन्होंने प्रशासन से भी चुनाव निष्पक्ष रूप से करवाने की अपील की है
 

दोपहर एक बजे तक 34 फीसदी मतदान

उपचुनाव में दोपहर एक बजे तक 34.01 फीसदी मतदान हो चुका है। 

पुलिस कमिश्नर ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

पुलिस आयुक्त स्वपन शर्मा ने बुधवार को उपचुनाव के दौरान मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया और पुलिस कर्मियों को सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए।
 

जालंधर पश्चिमी उपचुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया लगातार जारी है। दोपहर 3.30 बेज तक 42.6 प्रतिशत मतदान हो चुका है। सभी 181 पोलिंग बूथों पर शांतिपूर्वक मतदान हो रहा है। सुबह जिस तरह वोटिंग हो रही थी उस रफ्तार से दोपहर में लोग मत का प्रयोग करने नहीं पहुंचे। दोपहर में गर्मी की वजह से वोट प्रतिशत धीमा हो गया है। एक से तीन बजे तक 2 घंटों में महज 8 फीसदी ही मतदान हुआ है। शाम चार बजे के बाद मतदान प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है। 
वहीं,  भाजपा उम्मीदवार शीतल के भाई राजन अंगुराल की गिरफ़्तारी की खबर अफवाह निकली। सनसनी फैलाने के लिए यह अफवाह फैलाई गई।

जालंधर वेस्ट उपचुनाव में शाम 5 बजे तक 51.30 प्रतिशत मतदान हुआ है। एक बूथ पर मतदान करने पहुंची महिला को लेकर हंगामा हो गया। क्योंकि महिला के नाम से पहले ही कोई वोट डाल गया। इसके लेकर हंगामा हो रहा है।
विज्ञापन

जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट पर बुधवार को हंगामे और तनाव के बीच मतदान संपन्न हो गया। इस सीट पर 56 प्रतिशत मतदान हुआ, जो 2022 की तुलना में 9 प्रतिशत कम है। कई स्थानों पर हंगामा भी हुआ और दोपहर को भाजपा उम्मीदवार शीतल अंगुराल के भाई राजन की गिरफ्तारी की अफवाह फैल गई। भाजपा उम्मीदवार शीतल अंगुराल ने पैसे बांटने का आरोप लगाया। तमाम प्रत्याशियों ने जीत का दावा किया है, लेकिन मुख्य मुकाबला आप के मोहिंदर भगत, कांग्रेस पार्टी की सुरिंदर कौर और भाजपा के शीतल अंगुराल के बीच ही माना जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें