फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News LIVE : सीएम नीतीश ने भरा पर्चा; भागलपुर का प्रत्याशी फाइनल! गया में गिरा एयरक्राफ्ट, जानें हर खबर

Tue, 05 Mar 2024 06:45 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

खास बातें

Bihar News Today : आज मौसम आमतौर पर साफ है। लोकसभा चुनाव की तस्वीरें भी आज कुछ साफ होने वाली है। सीएम नीतीश नामांकन करने वाले हैं। इस बीच बिहार में हत्याओं-हमलों का दौर जारी है। डबल सुसाइड के बाद फिर लोन के कारण एक सुसाइड हुआ है। 
विज्ञापन
लगातार अपडेट हो रही मंगलवार की खबरें, पढ़ते रहें अमर उजाला। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:43 PM, 05-Mar-2024

बर्निंग ट्रेन होने से बची वंदे भारत एक्सप्रेस
दो-तीन दिनों से मौसम थोड़ा नरम था। कई बार बारिश भी हुई थी। जहां पर यह घटना हुई, उसके आसपास थोड़ा पानी भी जमता है। इसी कारण मिट्टी में ढीलापन था। सोमवार की रात हवा भी तेज थी। उसपर हावड़ा-पटना वंदे भारत ट्रेन की स्पीड के कारण हो रहे कंपन को रेल लाइन किनारे खड़ा ताड़ का पेड़ बर्दाश्त नहीं कर पाया। रात करीब साढ़े 12 बजे ताड़ का एक पेड़ बिजली के हाई टेंशन लाइन पर गिर गया। निगेटिव-पॉजिटिव तार सटने से तेज चिंगारी निकली और फिर आग से आसपास का इलाका चमकने लगा। बिजली की लाइन में शॉर्ट सर्किट के कारण वंदे भारत एक्सप्रेस रुक गई। पूरी ट्रेन नहीं निकली थी। फिर जो हुआ, उसे वीडियो में देखकर भी रूह कांप जा रही। 
पूरी खबर यहां पढ़ें

06:39 PM, 05-Mar-2024

अपराध के कुछ मामले ऐसे होते हैं, जो परत-दर-परत खुलते हैं तो बड़ी साजिश सामने आती है। लेकिन, यहां तो पोती की हत्या करने, साक्ष्य मिटाने, जल्दी दाह-संस्कार करवाने तक लगातार साजिशें ही थीं। एक नाबालिग की रेप के बाद हत्या के केस का खुलासा करते हुए आईजी शिवदीप लांडे ने बताया कि उसके दादा ने ही उसे मार डाला और फिर साक्ष्य खत्म करने के लिए अस्पताल को भी मैनेज किया और लाश भी बिना पुलिस को खबर किए जलवा दी।

पूरी खबर यहां पढ़ें
 

05:01 PM, 05-Mar-2024

बिहार सरकार के अफसर की हादसे में मौत

बिहार के औरंगाबाद के नगर थाना क्षेत्र में जसोइया मोड़ के पास मंगलवार को एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में ओबरा प्रखंड के प्रखंड उद्यान पदाधिकारी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक और उद्यान पदाधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए।
पूरी खबर यहां पढ़ें

विज्ञापन
04:14 PM, 05-Mar-2024

भागलपुर से जदयू का टिकट फाइनल 
भारतीय जनता पार्टी का अभी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के घटक दलों के बीच सीट पर समझौता भले नहीं हुआ है, लेकिन जनता दल यूनाईटेड के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से मिलकर भागलपुर के लिए अपना नाम फाइनल करा लिया है।
पूरी खबर यहां पढ़ें

03:20 PM, 05-Mar-2024

पति-पत्नी ऐसे करते थे शराब की होम डिलेवरी, अब पुलिस भी दंग है  
पुलिस शराब का खरीददार बनकर होम डिलेवरी करने वाले शख्स को कॉल किया। कुछ ही देर में शराब पहुँचाने के लिए एक गाड़ी आई, जिसमें एक महिला भी बैठी हुई थी। वहां पहुंचते ही पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने जो पुलिस को बताया उसे सुनकर पुलिस भी दंग रह गई। पूरी खबर पढने के लिए यहां करें क्लिक

विज्ञापन
01:43 PM, 05-Mar-2024

बिहार पुलिस का दारोगा निगरानी के हत्थे चढ़ा

विशेष निगरानी इकाई पटना की टीम ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा के एससी/एसटी थाना में पदस्थापित एक पुलिस अवर निरीक्षक को 14 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विशेष निगरानी विभाग ने बताया है कि एससी-एसटी थाना में तैनात अरुण पासवान ने 40 हजार घूस की मांग रखी थी और पहली किश्त के 14 हजार रुपये लेते समय यह गिरफ्तारी की गई। पूरी खबर पढने के लिए यहाँ क्लिक करें।

01:10 PM, 05-Mar-2024

बिहार में अब जजों का तबादला, देखें सूची
बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार को भारी ताताद में भारतीय प्रशासनिक सेवा और बिहार प्रशासनिक सेवा के अफसरों का तबादला आदेश जारी किया था। अब मंगलवार को जजों के स्थानांतरण की अधिसूचना जारी की गई है। सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें- अधिसूचना 1 / अधिसूचना 2

01:07 PM, 05-Mar-2024

आईएएस आशिमा जैन को मिला पूर्ण प्रभार
बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 2008 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी आशिमा जैन को लघु जल संसाधन विभाग के सचिव के पूर्ण प्रभार की अधिसूचना जारी कीञ

12:34 PM, 05-Mar-2024

पीएम मोदी के कार्यक्रम के बाद झंडा जलाने में दो गिरफ्तार
02 मार्च को बेगूसराय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के बाद भारतीय जनता पार्टी का झंडा जलाने के मामले में पुलिस ने अब दो युवकों को गिरफ्तार किया है। झंडा जलाते हुए युवकों का वीडियो वायरल भी हुआ था।

12:06 PM, 05-Mar-2024

मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव की सड़क हादसे में मौत

पटना में मीटिंग के लिए घर से निकले एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव की पूर्णिया में अपने घर से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना के बाद पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।घटना पूर्णिया बस स्टैंड के पास हुई।
पूरी खबर यहां पढ़ें

11:25 AM, 05-Mar-2024
विधान परिषद् चुनाव के लिए नामांकन करते सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : amar ujala digital

नीतीश ने चौथी बार चुना विधान परिषद् का रास्ता
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को बिहार विधान परिषद् की अपनी सीट कायम रखने के लिए नामांकन दाखिल किया। जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के सीएम नीतीश कुमार मंगलवार सुबह अपनी ई-कार से विधानमंडल भवन पहुंचे। उनके साथ जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह भी आए। नामांकन के समय भाजपा कोटे के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के साथ नीतीश सरकार के साथ कई मंत्री मौजूद रहे। नीतीश चौथी बार विधान परिषद् के रास्ते विधानमंडल में जाएंगे। 
पढ़े पूरी खबर यहां

10:54 AM, 05-Mar-2024
पटना एयरपोर्ट पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण। - फोटो : Amar Ujala Digital

निर्मला सीतारमण पहुंचीं पटना, निकलीं छपरा
देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार सुबह पटना पहुंची। पटना एयरपोर्ट पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वित्त मंत्री का भव्य स्वागत किया। पटना एयरपोर्ट पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी वित्त मंत्री के स्वागत के लिए पहुंचे हुए थे। वह यहां से छपरा जाएंगी। छपरा में बैंकों की ओर से आयोजित क्रेडिट आउटरिच कार्यक्रम में वह बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के अलावा सांसद राजीव प्रताप रूडी, जनार्दन सिंह सिग्रीवाल भी रहेंगे। नाबार्ड अध्यक्ष शाजी के वी, स्टेट बैंक के अध्यक्ष दिनेश कुमार खारा, सेंट्रल बैंक के एमडी एवं सीईओ एम.वी. राव, सेंट्रल बैंक के पटना अंचल प्रमुख डीपी खुराना मौजूद रहेंगे।

10:50 AM, 05-Mar-2024

पटना में ऑटो से अपहृत बच्ची बरामद

बीच सड़क पर ऑटो से जाते समय 12 साल की जिस बच्ची का सोमवार की शाम अपहरण हो गया था, उसकी सकुशल बरामदगी हो गई है। उसे दानापुर थाने में रखा गया है और परिजनों को बुला लिया गया है। पुलिस अपहृत बच्ची से मीडिया को बात करने नहीं दे रही है और न खुद कुछ बता पा रही है। उसे ले जाने वाला शख्स अबतक गिरफ्तार नहीं किया गया है।

10:17 AM, 05-Mar-2024
बिहार के गया में गिरा विमान। - फोटो : amar ujala

गया में गिरा मिनी एयरक्राफ्ट
इंजन फेल होने के कारण भारतीय वायुसेना का एक एयरक्राफ्ट मंगलवार को बिहार के बोधगया में गिर गया। एयरक्राफ्ट पर दो पायलट तैनात थे। गया से इस विमान ने उड़ान भरी और इंजन फेल हो जाने के कारण यह बोधगया में एक खेत में गिर गया। 
पूरी खबर यहां पढ़ें

09:33 AM, 05-Mar-2024

नीतीश आज करेंगे नामांकन, फिर जाएंगे विदेश
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विदेश जाने वाले हैं। इससे पहले वह मंगलवार को बिहार में अपने मंत्रियों से विमर्श भी करेंगे और बिहार विधान परिषद् चुनाव के लिए नामांकन दाखिल भी करेंगे। परिषद् की 11 सीटों के लिए चुनाव होना है। भाजपा समेत बाकी दलों ने अपने प्रत्याशियों का नाम फाइनल नहीं किया है। लोकसभा सीटों के बंटवारा और प्रत्याशियों की घोषणा के नाम पर भाजपा में यह भी अटका है। सैयद शाहनवाज हुसैन, मंगल पांडेय, संजय पासवान जैसे दिग्गज एमएलसी हैं और लोकसभा प्रत्याशी के रूप में नाम भी आ सकता है।
देखिए, भाजपा कहां पर अटकी है

09:22 AM, 05-Mar-2024

केके पाठक विवाद से बिहार सरकार परेशान

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए विरमित किए जाने के बावजूद शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव अपनी मनमानी के लिए सुर्खियों में हैं। एक-एक कर बिहार के उन सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति और प्रतिकुलपति पर प्राथमिकी कराने का मामला सामने आ रहा है। इस कड़ी में मगध विश्वविद्यालय बोधगया का नाम भी जुड़ चुका है। आरोप है कि यह भी केके पाठक की ओर से बुलाई गई बैठक में 28 फरवरी को शामिल नहीं हुए थे।

09:19 AM, 05-Mar-2024

खगड़िया में पासवान के गृह क्षेत्र में हत्या से तनाव
मंगलवार की सुबह खगड़िया में दिवंगत रामविलास पासवान के गृह क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण होने की सूचना आयी। खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या सोमवार देर शाम में कर दी गई। बताया जा रहा है कि युवक जब अपने घर लौट रहा था, तभी पांच-छह लोगों ने उसे घेरा और फिर चाकू से हमला करते-करते मारकर ही दम लिया।

09:02 AM, 05-Mar-2024

बिहार में ऐसे सुसाइड के केस बढ़े, फिर एक

करीब 24 घंटे पहले एक मामला मुजफ्फरपुर में सामने आया था, जहां लोन नहीं चुका पाने के कारण पति-पत्नी ने फंदे से झूलकर जान दे दी थी। इसमें इनके बच्चों का भी दोष था, क्योंकि इसने दंपती को उनके हाल पर छोड़ दिया था। पांच दिन से गायब थे, फिर लटकते मिले। अब समीपवर्ती समस्तीपुर में ऐसा केस सामने आया है। वह भी सामाजिक समूह से बीमारी में इलाज के लिए महज 10 हजार रुपये लोन लेकर नहीं चुका पाने के कारण सुसाइड का। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। 

09:00 AM, 05-Mar-2024

आंगनबाड़ी सेविका के पति को गोली मारी
मंगलवार की सुबह राज्य के सबसे बड़े अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में गया के बहुत सारे लोग जुट गए। आंगनबाड़ी सेविका के पति को स्कूटी से जाते समय अपराधियों ने गया में टनकुप्पा थाना क्षेत्र के परसावा गांव की मुख्य सड़क पर गोली मार दी थी। अपराधियों की गोली युवक के सीने में लगी है। स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

08:37 AM, 05-Mar-2024

Bihar News LIVE : सीएम नीतीश ने भरा पर्चा; भागलपुर का प्रत्याशी फाइनल! गया में गिरा एयरक्राफ्ट, जानें हर खबर

मंगलवार की सुबह पटना में दो भाइयों में से एक की लाश गांव पहुंची तो लोगों का गुस्सा उबलने लगा। सोमवार की आधी रात अपराधियों के एक गिरोह ने नौबतपुर थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव में शादी समारोह से लौट रहे दो भाइयों को गोलियों से भून डाला था। दोनों भाइयों को पटना के एम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां एक भाई की मौत हो गई। दूसरे भाई की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें