फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 20 जून के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:44 PM, 20-Jun-2026

Bihar: राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार पर मंत्री का बड़ा एक्शन, 30 दिन में 60 से ज्यादा कर्मियों पर गिरी गाज

मधेपुरा दौरे पर पहुंचे बिहार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने राजस्व विभाग में फैले भ्रष्टाचार, अवैध वसूली और लापरवाही के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि परिमार्जन, जमाबंदी, म्यूटेशन और अन्य सेवाओं के नाम पर रिश्वत लेने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा। और पढ़ें

10:35 PM, 20-Jun-2026

Bihar News : सामूहिक दुष्कर्मों और फर्जी मुठभेड़ से बिहार पुलिस की हो रही फजीहत, सत्ता पक्ष के नेता भी नाराज

Bihar : बिहार में हो रही घटनाएं बिहार पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रही हैं। उन घटनाओं में कहीं न कहीं पुलिस की लापरवाही, गैर जिम्मेदारी और वर्दी की ताकत का दुरुपयोग दिख ही जाता है। इसका नतीजा है कि सरकार में बैठे लोग ही पुलिस पर सवाल उठा रहे हैं। और पढ़ें

10:18 PM, 20-Jun-2026

Indian Railway: नीट अभ्यर्थियों के लिए रेलवे की बड़ी पहल, नवगछिया से पाटलिपुत्र तक चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन

नीट (NEET)-2026 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने 21 जून को विशेष परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। सोनपुर रेल मंडल द्वारा संचालित ट्रेन संख्या 03217 नवगछिया से शाम 6 बजे रवाना होकर खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर और सोनपुर होते हुए रात 10:55 बजे पाटलिपुत्र स्टेशन पहुंचेगी। और पढ़ें

विज्ञापन
10:13 PM, 20-Jun-2026

Bihar: पैट मेरिट लिस्ट विवाद पर सुलगा बीआरएबीयू, छात्रों का मशाल मार्च और आर-पार की चेतावनी

मुजफ्फरपुर स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (बीआरएबीयू) में पैट 2023-24 की मेरिट लिस्ट में कथित गड़बड़ी को लेकर संयुक्त छात्र संगठन ने मशाल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। और पढ़ें

09:55 PM, 20-Jun-2026

Bihar News: गया में NEET-UG 2026 पुनर्परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 12 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

गया में रविवार को होने वाली NEET (UG)-2026 पुनर्परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। पिछले वर्ष पेपर लीक और धांधली के मामलों को देखते हुए इस बार परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी और कदाचारमुक्त बनाने के लिए विशेष तैयारी की गई है। और पढ़ें

विज्ञापन
08:49 PM, 20-Jun-2026

Bihar News: पांच हजार रुपये के लिए रुका डिस्चार्ज, पैसा लाने निकले दो भाई हादसे का शिकार, एक की मौत

सीवान जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के बभनौली गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 12 वर्षीय प्रिंस कुमार की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई मुन्ना कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों का आरोप है कि मैरवा स्थित एक निजी नर्सिंग होम ने पांच हजार रुपये बकाया होने के कारण मरीज को डिस्चार्ज देने से इनकार कर दिया था। और पढ़ें

08:36 PM, 20-Jun-2026

Bihar News: बाढ़ में हाईटेक निबंधन कार्यालय का शुभारंभ, मंत्री बोले- शराब तस्करों की संपत्ति होगी जब्त

पटना जिले के बाढ़ में नवनिर्मित निबंधन कार्यालय का उद्घाटन उत्पाद एवं निबंधन मंत्री मदन साहनी ने किया। समारोह में बख्तियारपुर विधायक अरुण शाह, भाजपा नगर अध्यक्ष संजय कुमार, विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। और पढ़ें

08:20 PM, 20-Jun-2026

Bihar: युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला, पत्नी बोली- सुबह खाना मांगा था, परिवार ने जताई हत्या की आशंका

मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र स्थित मझौलिया गांव में 23 वर्षीय मो. परवेज अंसारी का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिवार में मातम छा गया। मृतक की पत्नी जूली खातून ने बताया कि सुबह परवेज ने खाना मांगा था और इसके बाद कमरे में चले गए थे। और पढ़ें

08:08 PM, 20-Jun-2026

Bihar: तस्करों पर बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, चार अंतरजिला तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

औरंगाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अंतरजिला हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से तीन पिस्टल, दो देशी कार्बाइन, दो कट्टा, 159 जिंदा कारतूस, सात मैगजीन समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं। और पढ़ें

07:21 PM, 20-Jun-2026

Bihar : कल होगी महापरीक्षा, परीक्षार्थियों के लिए बसों में मुफ्त सफर, पटना के सभी कोचिंग संस्थान रहेंगे बंद

Bihar : नीट परीक्षा के पेपर लीक मामले ने सरकार की खूब फजीहत कराई। इस वजह से फिर से हो रही इस परीक्षा को स्वच्छ और कदाचारमुक्त कराने के लिए सरकार ने पूरी ताकत झोंक दी है। साथ ही परीक्षार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों के लिए सहूलियते भी दे रही है। और पढ़ें

07:08 PM, 20-Jun-2026

Shraddha Pandey : बीपीएससी की टॉपर श्रद्धा पांडे बिहार की नहीं; BPSC रिजल्ट के बाद अब हंगामा मचना तय

BPSC Topper : बिहार में डोमिसाइल विवाद एक बार फिर खड़ा होने वाला है। बिहार लोक सेवा आयोग की सबसे बड़ी परीक्षा की टॉपर दूसरे राज्य की रहने वाली हैं। और पढ़ें

06:07 PM, 20-Jun-2026

Bihar: गया पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड का आयोजन, प्रशिक्षण पूरा करने वाले सिपाहियों ने दिखाई दमदार प्रस्तुति

गया पुलिस लाइन में बुनियादी प्रशिक्षण पूरा करने वाले सिपाहियों के लिए दीक्षांत परेड का आयोजन किया गया। प्रशिक्षुओं ने कदमताल, सलामी और परेड का शानदार प्रदर्शन कर अनुशासन और आत्मविश्वास का परिचय दिया। पुलिस महानिरीक्षक विकास वैभव ने परेड की सलामी ली और सभी सिपाहियों को ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा की शपथ दिलाई। और पढ़ें

05:55 PM, 20-Jun-2026

Bihar News: पेपर लीक और महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

गया में कांग्रेस ने पेपर लीक कांड और बढ़ती महंगाई के खिलाफ केंद्र सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनीश कुमार ने कहा कि लगातार पेपर लीक से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए। और पढ़ें

05:40 PM, 20-Jun-2026

BPSC Result : श्रद्धा पांडे बीपीएससी टॉपर, 2035 अभ्यर्थी BPSC की अंतिम सूची में; आठ पद क्यों रहे खाली?

BPSC 70th Final Sarkari Result: लंबे समय से 70वीं फाइनल रिजल्ट का का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए काम की खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग आज शाम में 70वीं का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। 

और पढ़ें

05:35 PM, 20-Jun-2026

Bihar News: ‘पुलिस नहीं अदालत करेगी फैसला’ गया में गरजे आनंद मोहन; इनकाउंटर और बुलडोजर संस्कृति पर उठाए सवाल

गया में महाराणा प्रताप जयंती समारोह में पहुंचे पूर्व सांसद आनंद मोहन ने बिहार में हो रहे पुलिस इनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसी भी अधिकारी को इनकाउंटर करने का अधिकार नहीं है और आरोपी के दोषी या निर्दोष होने का फैसला केवल अदालत कर सकती है। और पढ़ें

04:51 PM, 20-Jun-2026

Bihar: भरत तिवारी एनकाउंटर पर गरमाई सियासत, अश्विनी चौबे बोले- एक-एक बूंद खून का हिसाब लिया जाएगा

भोजपुर के आरा में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। मुजफ्फरपुर पहुंचे भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने दावा किया कि भरत तिवारी कोई अपराधी नहीं बल्कि गरीबों और वंचितों की आवाज उठाने वाला सामाजिक कार्यकर्ता था। और पढ़ें

04:42 PM, 20-Jun-2026

Bihar News: बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर रोड़ेबाजी और मारपीट, एक दर्जन घायल

पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र के मलाही गांव में बच्चों के बीच ताश खेलने को लेकर हुआ मामूली विवाद दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प में बदल गया। काली मंदिर के पास दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चलाए। और पढ़ें

04:12 PM, 20-Jun-2026

Bihar News : जेसीबी के गड्ढे में नहाने गए बच्चों के साथ हादसा, एक की मौत, दूसरे का इलाज जारी

दरभंगा जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के हनुमाननगर गांव में जेसीबी से खोदे गए पानी भरे गड्ढे में नहाने गए चार बच्चों में से दो बच्चे डूब गए। हादसे में 10 वर्षीय सत्यम कुमार की मौत हो गई, जबकि 11 वर्षीय शिवम कुमार का डीएमसीएच में इलाज चल रहा है। और पढ़ें

04:00 PM, 20-Jun-2026

Bihar News: बिहार में अपराधियों को मंत्री संजय सिंह टाइगर की चेतावनी, कहा- अपराध छोड़ो या बिहार छोड़ो

बिहार सरकार के विधि एवं उच्च शिक्षा मंत्री संजय सिंह टाइगर ने नालंदा में आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में अपराधियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि बिहार में कानून तोड़ने वालों के लिए अब कोई जगह नहीं है। और पढ़ें

03:31 PM, 20-Jun-2026

Bihar: भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच करवाएगी सरकार, सीएम सम्राट बोले- रिटायर्ड जज करेंगे छानबीन

भरत तिवारी एनकाउंटर केस में घिरी सम्राट चौधरी सरकार ने अब इस मामले में बड़ी घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री ने खुद कहा है कि सरकार इस मामले की न्यायिक जांच करवाने जा रही है। कानून के शासन और पारदर्शिता के सिद्धांतों के अनुरूप यह फैसला लिया गया है, ताकि घटना की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित हो सके और किसी भी प्रकार की शंका या विवाद का समाधान हो सके। और पढ़ें

03:11 PM, 20-Jun-2026

Bihar: पटरी पर खड़ा था युवक, सामने से आ गई तेज रफ्तार मालगाड़ी; पलभर में थम गईं सांसें, मौत से पसरा मातम

किशनगंज के ठाकुरगंज-अररिया रेलखंड पर तुलसिया हॉल्ट के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से 38 वर्षीय रामेश्वर गणेश की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आत्महत्या और हादसे दोनों पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें

02:54 PM, 20-Jun-2026

Bihar News: Muzaffarpur ऑनर किलिंग, लव मैरिज से नाराज भाई ने की बहन सुजाता कुमारी की हत्या | Police

Bihar News: Muzaffarpur ऑनर किलिंग, लव मैरिज से नाराज भाई ने की बहन सुजाता कुमारी की हत्या | Police और पढ़ें

02:49 PM, 20-Jun-2026

Bihar: जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और परिषद की बैठक में क्या होगा? संजय झा और उमेश कुशवाहा ने बताया सबकुछ

राष्ट्रीय बैठक में देशभर से जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य, सांसद, प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता भाग लेंगे। बिहार सरकार के कई मंत्री भी बैठक में मौजूद रहेंगे। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने सारी बातें स्पष्ट कर दी है। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें

02:31 PM, 20-Jun-2026

Bihar News: उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी पार्टी की नई टीम की कर दी घोषणा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी किन्हें मिली जगह?

Rashtriya Lok Morcha: राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी पार्टी की नई टीम का एलान किया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि उन्होंने अपनी नई टीम में पिछले कुछ महीने से नाराज चल रहे विधायकों को भी जगह दी है। आइये जानते हैं किन्हें क्या जिम्मेदारी दी गई है? और पढ़ें

01:26 PM, 20-Jun-2026

Bihar: शौच के लिए घर से निकला युवक नहीं लौटा वापस, नहर में तैरता मिला शव; गांव में मचा कोहराम

सीवान के मदारपुर गांव में शौच के लिए घर से निकले 20 वर्षीय आशिक अली की नहर में डूबने से मौत हो गई। कई घंटे की तलाश के बाद उसका शव पानी में तैरता मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया, जबकि ग्रामीणों ने नहर किनारे सुरक्षा व्यवस्था की मांग उठाई है।

और पढ़ें

12:22 PM, 20-Jun-2026

NEET Re-Exam: नीट पुनर्परीक्षा से पहले पटना में मॉक ड्रिल, परीक्षा केंद्र पर सुरक्षाकर्मियों ने संभाली कमान

एक दिन बाद यानी 21 जून को नीट पुनर्परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। बिहार में पेपर लीक न हो इसके लिए इस बार सरकार ने थ्री-लेयर सुरक्षा की व्यवस्था कर रही है ताकि पेपर लीक की कोई गुंजाइश न रहे। पटना में आज बापू परीक्षा परिसर में बिहार पुलिस के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया।  और पढ़ें

12:13 PM, 20-Jun-2026

Bihar : Raghopur में देर रात चली ताबड़तोड़ गोलियां, पत्नी के सामने पति को मारी गोली | Muzaffarpur

Bihar : Raghopur में देर रात चली ताबड़तोड़ गोलियां, पत्नी के सामने पति को मारी गोली | Muzaffarpur और पढ़ें

12:04 PM, 20-Jun-2026

Bihar : पहले करंट लगाकर युवक की जान लेकर फिर पेड़ से लटकाया, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप; कल से ही था लापता

Bihar : अहले सुबह जब लोगों ने पेड़ से लटके युवक के शव को देखा तो ग्रामीण सन्न रह गए।यह खबर जंगल में आग की तरह फ़ैल गई। ग्रामीणों ने सबसे पहले परिजनों को घटना की सूचना दी। फिर जानकारी मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। और पढ़ें

11:48 AM, 20-Jun-2026

Bihar : 'मेरी और पिता लालू प्रसाद की हत्या की रची जा रही साजिश', तेज प्रताप यादव ने किस पर लगाए गंभीर आरोप ?

Bihar : तेज प्रताप यादव एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने थाना में अपने पूर्व सहयोगी और उसके परिवार सहित कुल आठ लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए लिखित आवेदन दिया है। इस आवेदन में मानहानि की भी चर्चा है।   और पढ़ें

11:40 AM, 20-Jun-2026

Bihar: भ्रष्टाचार पर एक्शन! 13 लाख से अधिक की सरकारी राशि के गबन में फंसीं प्रखंड प्रमुख, पद से हटाने का आदेश

दरभंगा के केवटी प्रखंड की प्रमुख जीवछी देवी को 13.15 लाख रुपये की सरकारी राशि के दुरुपयोग के मामले में पद से हटाने का आदेश दिया गया है। जांच में आरोप सही पाए गए। बीडीओ और पंचायत सचिव से राशि वसूली के निर्देश दिए गए हैं। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है।

और पढ़ें

11:24 AM, 20-Jun-2026

Bihar: पटना समेत कई जिलों में भीषण गर्मी से परेशानी, 22 जून तक हीट वेव का अलर्ट, मौसम विभाग ने क्या सलाह दी?

मौसम विभाग ने आम लोगों को दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। इसके अलावा पर्याप्त मात्रा में पानी और अन्य तरल पदार्थ पीने, हल्के रंग के ढीले एवं सूती कपड़े पहनने तथा शरीर को हाइड्रेट रखने की अपील की गई है। और पढ़ें

11:13 AM, 20-Jun-2026

Bihar News: Akash Yadav पर Tej Pratap Yadav का बड़ा पलटवार! Lawrence Bishnoi के नाम पर साजिश का आरोप

Bihar News: Akash Yadav पर Tej Pratap Yadav का बड़ा पलटवार! Lawrence Bishnoi के नाम पर साजिश का आरोप और पढ़ें

11:03 AM, 20-Jun-2026

Bihar: 'आत्मसमर्पण के बाद मारी गई गोली तो मिले मृत्युदंड', भरत तिवारी एनकाउंटर पर अश्विनी चौबे का बड़ा बयान

पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि आत्मसमर्पण के बाद गोली चलाने की बात सही पाई जाती है तो दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही मृतक परिवार को मुआवजा देने की भी मांग की।

और पढ़ें

10:24 AM, 20-Jun-2026

Bihar: शादी के लिए जाना था ससुराल, रास्ते में मिली उफनती नदी; ग्रामीणों के कंधों पर बैठकर पार पहुंचा दूल्हा

किशनगंज के दल्लेगांव में मेची नदी पर पुल अधूरा होने के कारण दूल्हे को ग्रामीणों ने कंधों पर बैठाकर उफनती नदी पार कराई। घटना की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इसके बाद ग्रामीणों ने अधूरे पुल निर्माण को लेकर सरकार और प्रशासन से सवाल उठाए हैं।

और पढ़ें

09:46 AM, 20-Jun-2026

Bihar: सुनवाई से पहले दनादन बरसीं गोलियां! जमीनी विवाद में युवक को घर के बाहर मारी गोली, दो हिरासत में

मुजफ्फरपुर के मीनापुर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर एक युवक को देर रात घर के बाहर गोली मार दी गई। घायल युवक ने पट्टीदारों पर हमला करने का आरोप लगाया है। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें

09:32 AM, 20-Jun-2026

Bihar: तेज रफ्तार का कहर, पिकअप और ऑटो की भीषण भिड़ंत में दो युवकों की मौत; दो की हालत नाजुक

औरंगाबाद के रफीगंज-गोह मार्ग पर गाय लदी पिकअप और मुर्गियों से भरे ऑटो की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें

09:32 AM, 20-Jun-2026

Bihar: फैजल खान को मिली राहत, अंतरिम संरक्षण अगली तारीख तक बढ़ा; विरोधी ने जेल में हमले की साजिश का लगाया आरोप

Bihar : फैजल खान उर्फ खान सर को अदालत से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट के इस फैसले के बाद अगली तारीख तक फैजल खान की गिरफ्तारी पर रोक बरकरार रहेगी। इस खबर से रौशन आनंद सर के लोगों को निराश किया है।  और पढ़ें

09:19 AM, 20-Jun-2026

Bihar: आवास योजना में अवैध वसूली पर बड़ा एक्शन, 500 रुपये रिश्वत लेने वाले आवास सहायक की सेवा समाप्त

मधेपुरा के शंकरपुर प्रखंड में प्रधानमंत्री आवास प्लस योजना के सर्वेक्षण के दौरान लाभुकों से 500 रुपये वसूली के आरोप में ग्रामीण आवास सहायक टुनटुन मंडल की सेवा समाप्त कर दी गई है। वायरल वीडियो और जांच रिपोर्ट में आरोप सही पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई।

और पढ़ें

08:53 AM, 20-Jun-2026

Bihar: पैरों में जंजीर, हाथों में ताले...'; मदरसे से भागे चार बच्चे, मौलाना पर मारपीट करने का आरोप

दरभंगा के एक मदरसे से चार नाबालिग बच्चे पैरों और हाथों में जंजीर व ताला लगे होने की हालत में भाग निकले। बच्चों ने मौलाना पर मारपीट, शौचालय साफ कराने और जबरन काम कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बच्चों को चाइल्ड केयर संस्थान को सौंपकर जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें

08:42 AM, 20-Jun-2026

Bihar: नेपाल सीमा से सटे इलाके में खुलासा, 25 प्रतिष्ठानों में मिली वित्तीय गड़बड़ी; कार्रवाई की तैयारी तेज

किशनगंज में नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों की जांच के दौरान 25 प्रतिष्ठानों में वित्तीय अनियमितताएं, टैक्स चोरी और संदिग्ध लेनदेन के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने रिपोर्ट संबंधित विभागों को भेज दी है। कई NGO और शिक्षण संस्थान भी जांच के दायरे में हैं।

और पढ़ें

08:05 AM, 20-Jun-2026

Bihar News: सीवान-पटना नई ट्रेन का सपना फिर अधूरा, लाखों यात्रियों को नहीं मिली राहत; बढ़ी नाराजगी

सीवान-एकमा-छपरा-दिघवारा-पाटलिपुत्र-पटना रूट पर नई ट्रेन चलाने की मांग एक बार फिर अधूरी रह गई। छपरा जंक्शन में आयोजित कार्यक्रम से यात्रियों को बड़ी उम्मीद थी, लेकिन कोई घोषणा नहीं हुई। इससे छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों में नाराजगी बढ़ गई है।

और पढ़ें

07:55 AM, 20-Jun-2026

Bihar: आगरा से आई शिकायत और पटना में खुल गया राज, 11 किलो नकली ब्रांडेड चांदी के आभूषण जब्त

पटना के बाकरगंज ज्वेलरी बाजार में नकली ब्रांड के नाम पर चांदी के आभूषण बेचने का मामला सामने आया है। आगरा के कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने छापेमारी कर 11 किलो चांदी के पायल और बिछिया जब्त किए। दुकान मालिक समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी गई है।

और पढ़ें

07:28 AM, 20-Jun-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 20 जून के मुख्य और ताजा समाचार

पटना के नौबतपुर में तिलक समारोह में डांस कार्यक्रम के बहाने बुलाकर दो सगी बहनों के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िताओं के बयान पर 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है और अन्य की तलाश जारी है।

और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें