फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 1 जून के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:16 PM, 01-Jun-2026

BPSC 72nd CCE 2026: बीपीएससी 72वीं परीक्षा के लिए रिकॉर्ड आवेदन, पांच लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने भरा फॉर्म

BPSC 72nd CCE 2026: बीपीएससी 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के लिए रिकॉर्ड 5.15 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं। यह संख्या पिछले साल की तुलना में करीब 44 हजार अधिक है। अंतिम दो दिनों में ही 1.8 लाख से ज्यादा फॉर्म भरे गए, जिसके बाद आयोग ने उम्मीदवारों को समय पर आवेदन करने की सलाह दी।
  और पढ़ें

09:14 PM, 01-Jun-2026

Bihar : पटना को जल-जमाव से बचाने के लिए सरकार सख्त, मंत्री ने कहा- जनता परेशान हुई तो अधिकारियों पर गिरेगी गाज

Bihar : बरसात आने से पहले ही सरकार ने जल जमाव की समस्या से निबटने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि बारिश के दौरान अगर अधिकारियों की लापरवाही से जनता को परेशानी हुई, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। और पढ़ें

09:05 PM, 01-Jun-2026

Bihar News: सुपौल में प्रभारी मंत्री ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Bihar: सूबे के योजना एवं विकास मंत्री सह प्रभारी मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक में शामिल हुए। उन्होंने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। साथ ही प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। और पढ़ें

विज्ञापन
08:54 PM, 01-Jun-2026

JEE Advanced 2026: सहरसा के दो बेटों का कमाल, किसान और व्यवसायी परिवार के छात्रों ने बढ़ाया जिले का मान

प्रीतम ने बताया कि उन्होंने कोसी हाई स्कूल, कबीरा घाप से मैट्रिक 89.2 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी। इसके बाद डीसी कॉलेज, सिमरी बख्तियारपुर से इंटरमीडिएट में 80.2 प्रतिशत अंक हासिल किए। और पढ़ें

08:29 PM, 01-Jun-2026

Bihar: पूर्णिया में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर तीर और पत्थरों से हमला, गर्दन में लगा तीर; सात गिरफ्तार

पूर्णिया के चम्पानगर थाना क्षेत्र के प्रसादपुर में अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस-प्रशासन टीम पर कब्जाधारियों ने तीर और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। ग्रामीण पुलिसकर्मी शंकर पासवान की गर्दन में तीर लगा। आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हुए, इलाके में तनाव कायम है।

और पढ़ें

विज्ञापन
07:58 PM, 01-Jun-2026

Bihar: 'प्रधानमंत्री से बड़ा बिहार के मुख्यमंत्री का घर'- राबड़ी आवास पर रार देख राजद ने किया दावा, सूची भी दी

Bihar : राबड़ी आवास खाली कराने के मुद्दे पर राजनीति शुरू हो गई है। इसको लेकर  राजद ने सरकार से 22 तीखे सवाल पूछते हुए सख्त चेतावनी दी है कि अगर ऐसी ही द्वेषपूर्ण राजनीति चलती रही, तो उनके नेता अपने आवास और सुरक्षा सरकार को वापस सौंप देंगे। और पढ़ें

07:38 PM, 01-Jun-2026

Bihar: सीतामढ़ी के बेलसंड में भूमि विवाद की जांच करने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, दरोगा जख्मी; दो गिरफ्तार

सीतामढ़ी के बेलसंड में भूमि विवाद की जाँच करने गई पुलिस टीम पर उपद्रवियों ने जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें सब-इंस्पेक्टर सुशील कुमार सिंह घायल हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। और पढ़ें

07:34 PM, 01-Jun-2026

Bihar News: सीतामढ़ी में इंटर की छात्रा का संदिग्ध शव बरामद, परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने का लगाया आरोप

सीतामढ़ी में बथनाहा के कमलदह की रहने वाली इंटर की छात्रा पिंकी कुमारी का शव आम घटना रेलवे गुमटी के पास संदिग्ध स्थिति में मिला। परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने और साक्ष्य मिटाने के लिए मोबाइल तोड़ने का आरोप लगाया है। और पढ़ें

06:49 PM, 01-Jun-2026

Rabri Devi Aawas Politics: राबड़ी आवास पर सियासी हलचल, RJD नेताओं ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस |Bihar News

Rabri Devi Aawas Politics: राबड़ी आवास पर सियासी हलचल, RJD नेताओं ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस |Bihar News और पढ़ें

06:28 PM, 01-Jun-2026

Bihar: गोपालगंज नाव हादसे में चौथे दिन मिला मृतका का शव, गंडक किनारे मचा कोहराम; तीसरी किशोरी की तलाश जारी

गोपालगंज जिले के गंडक नदी के डुमरिया घाट पर हुए दर्दनाक नाव हादसे के चौथे दिन सोमवार को प्रशासन को एक और बड़ी सफलता मिली, लेकिन पीड़ित परिवार के लिए यह दिन भारी वज्रपात जैसा रहा।  और पढ़ें

06:24 PM, 01-Jun-2026

World Environment Day: विश्व पर्यावरण दिवस पर झारखंड वन विभाग का एक सप्ताह का खास कार्यक्रम | Ranchi

World Environment Day: विश्व पर्यावरण दिवस पर झारखंड वन विभाग का एक सप्ताह का खास कार्यक्रम | Ranchi और पढ़ें

06:05 PM, 01-Jun-2026

Samastipur: अनोखे अंदाज में टीचर ने बच्चों को सिखाया गर्मी और लू से बचने का उपाय

Samastipur: अनोखे अंदाज में टीचर ने बच्चों को सिखाया गर्मी और लू से बचने का उपाय और पढ़ें

05:58 PM, 01-Jun-2026

Bihar Crime: सीवान में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी का प्रयास, एक युवक पकड़ाया; भीड़ ने जमकर की पिटाई

सीवान के महाराजगंज में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी के आरोप में एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने उसे भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया। मामले में दो आरोपी फरार हैं और पुलिस जांच में जुटी है।

और पढ़ें

05:46 PM, 01-Jun-2026

Bihar Crime: दिनदहाड़े छह लाख रुपये की लूट, हथियार के बल पर वारदात को दिया अंजाम; CCTV फुटेज देख रही पुलिस

मधुबनी के जयनगर में बेखौफ अपराधियों ने रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट के मैनेजर से हथियार के बल पर दिनदहाड़े 6 लाख रुपये लूट लिए। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए अपराधियों की तलाश में जुट गई है।

और पढ़ें

05:41 PM, 01-Jun-2026

Bihar: नकली दवा कारोबार का मास्टरमाइंड नीरज सिंह गिरफ्तार, नेपाल भागने की थी तैयारी; इस शहर से दबोचा गया

Vaishali News: हाजीपुर और पटना में नकली दवाओं के बड़े कारोबार का मास्टरमाइंड नीरज सिंह गिरफ्तार हुआ है। वह नेपाल भागने की फिराक में था। पुलिस के मुताबिक वह एक्सपायर्ड दवाओं के लेबल बदलकर बेचता था।  और पढ़ें

05:31 PM, 01-Jun-2026

Lalu-Rohini Poster at RJD Office: लालू के साथ रोहिणी का पोस्टर Tejashwi Yadav के लिए कोई खास संदेश?

Lalu-Rohini Poster at RJD Office: लालू के साथ रोहिणी का पोस्टर Tejashwi Yadav के लिए कोई खास संदेश? और पढ़ें

05:26 PM, 01-Jun-2026

Bihar: गोपालगंज में संदिग्ध परिस्थिति में पंखे से लटका मिला BPCL कर्मी का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हरखवली गांव में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 21 वर्षीय युवक का शव उसके कमरे में संदिग्ध अवस्था में पंखे से लटका हुआ पाया गया।  और पढ़ें

05:02 PM, 01-Jun-2026

Bihar: बिहार में चर्चित हत्याकांड की जिम्मेदारी किसने ली? बोला- मैं नहीं मारता तो गोविंद शर्मा मुझे मार डालता

मुजफ्फरपुर में कुख्यात शूटर गोविंद शर्मा की हत्या के मामले में नया मोड़ आया है। सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो में बाबुल चौधरी ने हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। पुलिस ऑडियो की जांच कर रही है और 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

और पढ़ें

04:49 PM, 01-Jun-2026

Bihar: दाखिल-खारिज के नाम पर घूस लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार, निगरानी विभाग ने 10 हजार रुपये के साथ दबोचा

पूर्णिया में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारी रूपक कुमार को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।कर्मचारी ने एक महिला की जमीन के दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) के बदले यह राशि मांगी थी। और पढ़ें

04:48 PM, 01-Jun-2026

Bihar : विधान परिषद् चुनाव में दोनों तरफ रार, राजद में परिवार के अंदर बवाल, NDA में दलों के अंदर सवाल-दर-सवाल

Bihar Politics News : आठ दिन में से एक दिन बीत गया, 10 में से किसी एक सीट पर नामांकन के लिए कोई नाम तक सामने नहीं आया। वजह यह कि विधान परिषद् चुनाव-उप चुनाव में दोनों तरफ कुलबुलाहट है। सबकुछ सामान्य नहीं। उसकी वजह तलाश कर बता रही यह खबर। और पढ़ें

04:44 PM, 01-Jun-2026

Bihar News: पांच साल के प्रेम को मिला मुकाम, BPSC शिक्षिका ने जेंडर ट्रांजिशन करा चुके साथी से रचाई शादी

Jamui News: जमुई के लक्ष्मीपुर प्रखंड में एक BPSC शिक्षिका ने अपने जेंडर ट्रांजिशन करा चुके साथी से हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कर लिया। दोनों का प्रेम संबंध पिछले पांच वर्षों से था। शादी के बाद यह मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया है। और पढ़ें

04:34 PM, 01-Jun-2026

Bihar: मधुबनी के फुलहर में खुदाई के दौरान मिले 800 साल पुराने दुर्लभ पुरावशेष, ‘श्री सीताराम’ भी मिला अंकित

मधुबनी के फुलहर गांव स्थित राम-जानकी प्रथम मिलन स्थली के पास खुदाई में 700-800 साल पुराने दुर्लभ पुरावशेष और खंडित प्रतिमा मिली है। विशेषज्ञों ने इसे बौद्ध देवी तारा की प्रतिमा बताया है। पुरावशेष देखने लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

और पढ़ें

04:04 PM, 01-Jun-2026

Bihar: पूर्वी बिहार के सबसे बड़े अस्पताल में खूनी संघर्ष, अधीक्षक कार्यालय के सामने चलीं लाठियां; जानें क्यों?

भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल मायागंज में वेतन वृद्धि और अवकाश की मांग को लेकर धरना दे रहे सुरक्षाकर्मियों के दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। लाठी-डंडों से हुई मारपीट में कई घायल हुए, जबकि अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गई।

और पढ़ें

03:54 PM, 01-Jun-2026

Bihar News: जब सत्ता खिसकती है, तो बदल जाते हैं चेहरों के रंग; शिवानंद तिवारी ने किस नेता के लिए कह दी यह बात?

Bihar : शिवानंद तिवारी आज बिहार की राजनीति में कहीं नहीं हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर अपने राजनीतिक अनुभावों को साझा करते हुए बिहार की राजनीति के साथ बंधे दिखते हैं। अज उन्होंने पूर्व सीएम नीतीश कुमार और आज के राजनीतिक परिस्थितियों पर टिप्पणी की है। और पढ़ें

03:38 PM, 01-Jun-2026

Bihar News: छह लाख की मांग, तीन लाख लेते हुए गिरफ्तारी; अब रोहतास के सदर सीओ पर गिरी निलंबन की गाज

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सासाराम के अंचल अधिकारी आकाश कुमार रौनियार को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है। सीओ जमीन म्यूटेशन के एवज में तीन लाख रुपए की रिश्वत लेते निगरानी के हाथों गिरफ्तार हुए थे। और पढ़ें

03:29 PM, 01-Jun-2026

Bihar Accident: हाथीदह सिक्स लेन पर भीषण हादसा, टायर फटने से पलटी कार; झारखंड के सरकारी कर्मी की मौत

मधेपुरा से रांची लौट रहे परिवार की कार हाथीदह थाना क्षेत्र के औंटा-सिमरिया सिक्स लेन पर टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में झारखंड के सरकारी कर्मी राजेश कुमार जायसवाल की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और पुत्र घायल हैं।

और पढ़ें

03:13 PM, 01-Jun-2026

Bihar News : राबड़ी देवी का आवास खाली कराने पर भड़के सिद्दीकी, बोले- सत्ता किसी की बपौती नहीं; जनता सिखाएगी सबक

Bihar : राबड़ी आवास खाली होगा या नहीं होगा, सवाल अब यह नहीं रह गया है। अब सवाल यह होने लगा है कि राजनीतिक ताकत की लड़ाई में जीत किसकी होगी? क्यों कि राबड़ी देवी के बयान के रिएक्शन में पुलिस आवास तक दस्तक दे आई। राजद अब कोर्ट जाने की धमकी दे रही है।   और पढ़ें

03:02 PM, 01-Jun-2026

Bihar: ब्राह्मणी घाट से निकला चमकता सितारा: शुभम ने JEE में रचा इतिहास, मेहनत के दम पर बजाया जीत का डंका

Bihar: गया के ब्राह्मणी घाट निवासी शुभम कुमार ने जेईई मेन में 100 साल और जेईई एडवांस 2026 में शानदार प्रदर्शन कर बिहार का नाम रोशन किया है। हार्डवेयर दुकानदार के बेटे शुभम ने कोटा में दो वर्षों तक कठिन मेहनत और अनुशासित तैयारी के दम पर यह उपलब्धि हासिल की।  और पढ़ें

02:58 PM, 01-Jun-2026

Bihar: 29 करोड़ की थावे मंदिर परियोजना में देरी पर सरकार सख्त, अधिकारियों पर गिरी गाज; दो इंजीनियर हटाए गए

थावे दुर्गा मंदिर के 29 करोड़ रुपये के सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट में लगातार देरी और लापरवाही पर बिहार सरकार ने सख्त कार्रवाई करते हुए पर्यटन विभाग के कार्यपालक अभियंता और सहायक अभियंता को हटा दिया। स्थानीय लोगों को अब निर्माण कार्य तेज होने की उम्मीद है।

और पढ़ें

01:29 PM, 01-Jun-2026

Bihar Politics: नीतीश कुमार के बदले-बदले तेवर, सियासी गलियारों में हलचल तेज | Nitish Kumar | JDU Office

Bihar Politics: नीतीश कुमार के बदले-बदले तेवर, सियासी गलियारों में हलचल तेज | Nitish Kumar | JDU Office और पढ़ें

01:23 PM, 01-Jun-2026

Sanjay Jha: नीतीश कुमार से क्यों मिले संजय झा? खुद सुन लीजिए | Nitish Kumar | Bihar Politics | JDU

Sanjay Jha: नीतीश कुमार से क्यों मिले संजय झा? खुद सुन लीजिए | Nitish Kumar | Bihar Politics | JDU और पढ़ें

01:14 PM, 01-Jun-2026

BJP Party: भाजपा में राष्ट्रीय संगठक भी बिहार से; जानिए, नागेंद्र नाथ त्रिपाठी के बारे में CM सम्राट क्या बोले

भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में नागेंद्र नाथ त्रिपाठी को बड़ी जिम्मेदारी दी है। भाजपा के मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी और उनका कार्यक्षेत्र नई दिल्ली रहेगा। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें

12:11 PM, 01-Jun-2026

Bihar: साथ जिए, साथ हंसे और साथ ही छोड़ गए दुनिया, गोपालगंज में दो दोस्तों की मौत से परिवारों की खुशियां उजड़ी

Bihar: गोपालगंज के श्रीपुर थाना क्षेत्र में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में दो जिगरी दोस्तों सोनू कुमार और प्रकाश कुमार सिंह की मौत हो गई। दोनों बाजार से सामान खरीदकर घर लौट रहे थे। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों ने गोरखपुर ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे के बाद दोनों परिवारों और गांवों में मातम का माहौल है। और पढ़ें

11:56 AM, 01-Jun-2026

Bihar: कंप्यूटर क्लास जाने निकले थे दो दोस्त, रास्ते में मौत ने रोका सफर! बस की टक्कर से दोनों की दर्दनाक मौत

Bihar: मुजफ्फरपुर के मीनापुर थाना क्षेत्र में कंप्यूटर क्लास जाने के दौरान बाइक और बस की आमने-सामने टक्कर में दो दोस्तों की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मुजफ्फरपुर-शिवहर मुख्य मार्ग जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। और पढ़ें

11:48 AM, 01-Jun-2026

Bihar: तेजस्वी यादव को यह क्या संदेश दे रहा राजद कार्यालय के बाहर लगा पोस्टर? लालू के साथ रोहिणी और यह मैसेज!

RJD Party : लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल में सबकुछ तेजस्वी यादव के पक्ष में नहीं दिख रहा है। बिहार विधानसभा चुनाव के बाद जिस तरह रोहिणी आचार्य मायके छोड़कर गई थीं, उसके बाद अब पहली बार तेजस्वी को ऐसा संदेश दिया गया है। और पढ़ें

11:47 AM, 01-Jun-2026

Bihar: 100 पर्सेंटाइल के बाद अब JEE Advanced में AIR-1; बिहार से निकला देश का सबसे तेज दिमाग

Bihar: गया जिले के ब्राह्मणी घाट निवासी शुभम कुमार ने JEE Advanced 2026 में 330 अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंक-1 प्राप्त की है। इससे पहले उन्होंने JEE Main 2026 के दोनों सत्रों में 100 पर्सेंटाइल हासिल किया था।  और पढ़ें

11:37 AM, 01-Jun-2026

Bihar: आधी रात खूनी खेल, परिवार पर धारदार हथियार से वार, बेटी की मौत; जिंदगी-मौत से जूझ रहे माता-पिता समेत चार

Bihar: खगड़िया के चौथम थाना क्षेत्र स्थित करुआमोड़ में रविवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक परिवार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में 28 वर्षीय अर्चना कुमारी की मौत हो गई, जबकि उनके माता-पिता और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रारंभिक जांच में भूमि विवाद को घटना की संभावित वजह माना जा रहा है। और पढ़ें

11:28 AM, 01-Jun-2026

Bihar: कोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी! एसपी ने महिला थानाध्यक्ष निलंबित, जानें क्या है मामला?

Bihar: वैशाली की महिला थाना अध्यक्ष अदिति कुमारी को न्यायालय के आदेश का पालन नहीं करने के आरोप में निलंबित कर पुलिस लाइन क्लोज कर दिया गया है। आरोप है कि एक बालिग युवती को न्यायालय के निर्देशानुसार उसके पति को सौंपने के बजाय उसके माता-पिता को सौंप दिया गया था।   और पढ़ें

11:03 AM, 01-Jun-2026

Bihar: BPSC शिक्षिका गुंजन कुमारी विवाद में ट्विस्ट! अब बेटे ने खोले घर के राज, मां पर लगाए चौंकाने वाले आरोप

Bihar: वैशाली में बीपीएससी शिक्षिका गुंजन कुमारी और उनके पति के बीच चल रहे विवाद में अब उनके नाबालिग बेटे की भी एंट्री हो गई है। बेटे ने मीडिया के सामने अपनी मां पर मारपीट और एक परिचित व्यक्ति के साथ रहने संबंधी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही उसने अपने पिता के साथ रहने की इच्छा जताई है। मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है और आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। और पढ़ें

10:48 AM, 01-Jun-2026

Bihar: गैंगवार में मारा गया शूटर गोविंद, प्रॉपर्टी डीलिंग में बढ़ रही धाक से अपराध जगत में था खौफ, इन पर शक

Bihar: मुजफ्फरपुर के पॉश इलाके छोटी कल्याणी स्थित आइकॉन टावर में कुख्यात शूटर गोविंद शर्मा की रविवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने पहले से रेकी कर फ्लैट के पास घात लगाई थी और सिर-गर्दन में कई गोलियां मारकर फरार हो गए। पुलिस को सुपारी किलिंग और अंदरूनी सूचना देने वाले करीबी की भूमिका पर शक है। और पढ़ें

10:22 AM, 01-Jun-2026

Bihar : गर्मी की छुट्टियों में भी मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे शिक्षक, शिक्षा विभाग का नया फरमान

Bihar : सरकारी शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग ने नया फरमान जारी किया है। विभाग का सख्त निर्देश है कि शिक्षक किसी भी सूरत में गर्मी की छुट्टी मनाने के लिए मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। इसके साथ अन्य निर्देश भी जारी किए गए हैं। और पढ़ें

09:41 AM, 01-Jun-2026

Bihar: वैशाली में नवविवाहिता की रहस्यमयी मौत; मायके वालों ने देवर पर लगाया हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Bihar: वैशाली में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने महिला के अविवाहित देवर पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और एफएसएल टीम की मदद से मामले की जांच की जा रही है। मृतका का पति दूसरे प्रदेश में रहकर नौकरी करता है।  और पढ़ें

09:27 AM, 01-Jun-2026

Bihar: गोपालगंज में नाबालिग से दुष्कर्म; पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, आरोपी गिरफ्तार, अब चलेगा स्पीडी ट्रायल

Bihar: गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी विकास कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया।   और पढ़ें

08:34 AM, 01-Jun-2026

Bihar: बिहार में दो तरह का मौसम, पटना समेत कई जिलों में लोग गर्मी से परेशान; कोसी-सीमांचल में बारिश का अलर्ट

Weather Forecast: मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े नहीं होने की अपील की है। किसानों को खेतों में काम करते समय मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखने और वज्रपात की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। और पढ़ें

08:22 AM, 01-Jun-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 1 जून के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar : फायरब्रांड और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की कोर्ट में आज पेशी है। लेकिन इस दौरान एक हैरान करने वाला मामला भी सामने आया। कोर्ट के फाइल से आरोप पत्र की मूल कॉपी ही गायब हो गई। अब मामला भी जानिए।  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें