फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 25 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:19 PM, 25-Oct-2024

Bihar News : दूसरे धर्म की लड़की को शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण, इंकार करने पर कराया मामला दर्ज

Bihar : एक युवक ने मुस्लिम लड़की से प्रेम का नाटक किया और फिर शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषन किया। गर्भवती होने पर लड़के को शादी करने की बात कही तो उसने टाल-मटोल करने लगा।  और पढ़ें

09:05 PM, 25-Oct-2024

Bihar News: गोपालगंज में तीन युवकों पर अपराधियों ने चाकू से किया हमला, एक की हालत गंभीर

Gopalganj News: जादोपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि चाकू से हुए हमले में तीन युवक घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल हमें इस मामले में कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है, लेकिन आवेदन प्राप्त होते ही जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। और पढ़ें

08:53 PM, 25-Oct-2024

Bihar News: मुजफ्फरपुर में अंतरराष्ट्रीय वुशू खिलाड़ी अपराजिता का जोरदार स्वागत, कहा- बेटियां किसी से कम नहीं

Aparajita Mishra: रेलवे स्टेशन पर हुए स्वागत के लिए अपराजिता ने इस प्यार और सम्मान के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह स्वागत मुझे अपनी मेहनत और सपनों को और ऊंचाई पर ले जाने की प्रेरणा देता है। और पढ़ें

विज्ञापन
08:33 PM, 25-Oct-2024

Bihar News: मुंगेर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई; अवैध आरा मिल पर छापा, भारी मात्रा में लकड़ी जब्त

Munger News: वन क्षेत्र पदाधिकारी रॉबिन आनंद ने बताया कि जांच के दौरान ब्रह्मदेव वर्मा के घर के परिसर में अवैध रूप से संचालित आरा मशीन पाई गई, जो बिना लाइसेंस के चल रही थी। टीम ने मौके पर ही आरा मशीन को उखाड़कर सीज कर दिया। और पढ़ें

08:22 PM, 25-Oct-2024

यात्रीगण ध्यान दें: हुबली-मुजफ्फरपुर और SMVT बेंगलुरू-दानापुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, देखें लिस्ट

Bihar Train News: दीपावली और छठ पूजा में यात्रियों की सुविधा के लिए हुबली-मुजफ्फरपुर और SMVT बेंगलुरू-दानापुर के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ज्यादा जानकारी के लिए पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

विज्ञापन
08:10 PM, 25-Oct-2024

Crime: दरभंगा में विवाहिता की जहर देकर हत्या का आरोप, पति सहित ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज

Darbhanga News: विशनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। मृतका के पिता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। और पढ़ें

08:08 PM, 25-Oct-2024

Bihar : महिला ने एसपी कार्यालय में खाया जहर, कहा- थाना में नहीं सुनते साहब; सौतेली सास पर भी आरोप

Bihar : एक महिला ने एसपी में पहुंचकर जहर खा लिया। उसने पुलिस सिस्टम और अपनी सौतेली सास पर भी आरोप लगाया है। अब पुलिसिया सिस्टम की किरकिरी हो रही है। और पढ़ें

07:36 PM, 25-Oct-2024

Crime: गोपालगंज में खाद-बीज दुकानदार को गोली मारने और अपराधी की पीटकर हत्या मामले का खुलासा, चार गिरफ्तार

Gopalganj News: एसपी ने बताया कि जमीन के कारोबार को लेकर पवन कुमार, अभिषेक कुमार और मनोरंजन उर्फ गड़ासी के बीच पुराना विवाद चल रहा था। इसी विवाद के कारण पवन कुमार की हत्या की योजना बनाई गई थी। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

07:35 PM, 25-Oct-2024

Bihar News: बिहार सरकार फिल्म निर्माताओं को देगी आकर्षक सब्सिडी, IMPPA करेगा इस चीज के लिए मदद

Bihar : बिहार में फिल्म उद्योग का अब विकास होगा। इसके लिए बिहार सरकार पूर्णरूपेण सहयोग करेगी। बिहार में सरकार इस क्षेत्र में तेजी से काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।  और पढ़ें

07:23 PM, 25-Oct-2024

Bihar News: बक्सर में अवैध पटाखों पर छापेमारी, 100 टन से अधिक पटाखे जब्त; प्रशासन ने जारी की चेतावनी

Bihar News: बक्सर में अवैध पटाखों पर छापेमारी, 100 टन से अधिक पटाखे जब्त; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
Bihar News: Raid on illegal firecrackers in Buxar, more than 100 tonnes of firecrackers seized
  और पढ़ें

07:12 PM, 25-Oct-2024

Bihar: विश्व शांति स्तूप की 55वीं वर्षगांठ का आयोजन, CM ने विकास कार्य और सांस्कृतिक समृद्धि को किया रेखांकित

Rajgir News: राजगीर में विश्व शांति स्तूप की 55वीं वर्षगांठ का भव्य आयोजन किया गया। इसमें देश-विदेश से विभिन्न अथिति, बौद्ध भिक्षु और नेतागण शामिल हुए। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने विकास कार्यों और सांस्कृतिक समृद्धि को रेखांकित किया। और पढ़ें

07:07 PM, 25-Oct-2024

Bihar News : पूर्व मेयर और प्रॉपर्टी डीलर को किया था गोलियों से छलनी, आरोपी शूटर सहित दो चढ़े पुलिस के हत्थे

Bihar News : बिहार में पूर्व मेयर समीर कुमार और चर्चित प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही को अपराधियों ने गोलियों से छलनी कर दिया था। इस मामले में शातिर शूटर गोविंद काफी चर्चित हुआ था। अब पुलिस ने शूटर गोविंद सहित दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। और पढ़ें

06:46 PM, 25-Oct-2024

Cyclone Dana: चक्रवाती तूफान ‘दाना’ ने पूर्णिया में मचाई भारी तबाही; फसलें नष्ट, किसानों में छायी मायूसी

Cyclone Dana: चक्रवाती तूफान ‘दाना’ ने पूर्णिया में मचाई भारी तबाही; फसलें नष्ट, किसानों में छायी मायूसी
Bihar News: Cyclone Dana caused massive destruction in Purnea; crops destroyed, farmers in despair
  और पढ़ें

06:02 PM, 25-Oct-2024

Bihar News : पति ने पत्नी की गला दबाकर कर दी हत्या, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया मारपीट करने का आरोप

Bihar : पति अक्सर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। शुक्रवार को उसने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। फिलहाल ससुराल के सभी लोग घर छोड़कर फरार हैं, पुलिस उनकी खोजबीन कर रही है। और पढ़ें

05:19 PM, 25-Oct-2024

Bihar News: वैशाली में बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में तीन घर जलकर राख, लाखों का नुकसान

Vaishali News: पीड़ित त्रिलोकी पासवान ने बताया कि आग में घर का सारा सामान, अनाज, कपड़े, बर्तन, चौकी और पलंग के अलावा बैंक पासबुक तथा आधार कार्ड जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जल गए। आग लगने की इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। और पढ़ें

05:14 PM, 25-Oct-2024

Bihar Weather: दाना चक्रवात का असर बिहार में भी, इन 24 जिलों में बारिश का अलर्ट; जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

Cyclone Dana : मौसम विभाग की मानें तो बिहार के दक्षिण और पूर्वी हिस्से में साइक्लोन का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल सकता है। इसलिए राज्य के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। और पढ़ें

04:01 PM, 25-Oct-2024

Bihar Crime: समस्तीपुर में पुल के नीचे युवती का शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका

Samastipur News: सदर डीएसपी विजय महतो ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवती के गले पर रस्सी के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल युवती की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। और पढ़ें

03:59 PM, 25-Oct-2024

Jharkhand Election 2024 : कोडरमा से सुभाष यादव का नामांकन होगा रद्द! हाईकोर्ट में राजद प्रत्याशी ने छिपाए तथ्य

Patna High Court : राष्ट्रीय जनता दल को जोर का झटका लगा है। झारखंड की कोडरमा सीट से उसके घोषित प्रत्याशी सुभाष यादव के चुनाव लड़ने पर पटना हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। कोर्ट ने अपने ही फैसले को बदला है। क्यों हुआ ऐसा, जानें यहां। और पढ़ें

03:19 PM, 25-Oct-2024

Bihar: नीतीश सरकार ने नगर निकायों को दी 25 करोड़ की राशि, छठ को लेकर मंत्री नितिन नवीन ने कहीं यह बातें

Patna News: मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि छठ पूजा को लेकर पटना समेत सभी नगर निकाय को राशि अवंटित की गयी है, जिसमें पटना नगर निगम को 12 करोड़ और अन्य 18 नगर निगम को कुल एक करोड़ 80 लाख की राशि की स्वीकृति दी गयी है। और पढ़ें

02:54 PM, 25-Oct-2024

Bihar Crime: रोहतास में बाइक चोरी कर भाग रहे चोरों ने पीछा कर रहे युवक को मारी गोली, मौके पर ही मौत

Rohtas Crime: पुलिस ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। और पढ़ें

02:33 PM, 25-Oct-2024

Diwali 2024: मुजफ्फरपुर में मिट्टी से बने दीप-दीयों से दिवाली को मिलेगा देसी रंग, चीनी उत्पादों को टक्कर

Diwali 2024: मुजफ्फरपुर में मिट्टी से बने दीप-दीयों से दिवाली को मिलेगा देसी रंग, चीनी उत्पादों को टक्कर
Muzaffarpur Potter Jaiprakash Pandit will give indigenous colors to Diwali with earthen lamps Chinese products और पढ़ें

02:29 PM, 25-Oct-2024

Bihar: राजद प्रत्याशी ने भरा नामांकन पर्चा, मांझी की बहू को देंगे टक्कर; केंद्रीय मंत्री के बारे में ऐसा कहा

इमामगंज विधानसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी रोशन मांझी ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। केंद्रीय मंत्री पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि मांझी जी ने 10 वर्षों से क्षेत्र में कोई भी काम नहीं किया है। और पढ़ें

02:05 PM, 25-Oct-2024

Bihar: बेगूसराय में एमआर जेडी कॉलेज के शिक्षकों द्वारा छात्रों की पिटाई मामले ने पकड़ा तूल, कार्रवाई की मांग

Begusarai News: पूर्व विधायक अमिताभ भूषण ने कहा है कि शिक्षा के मंदिर में अगर छात्रों की इस तरह से पिटाई की गई है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसे शिक्षकों के ऊपर जांच कर कठोर से कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।  और पढ़ें

01:08 PM, 25-Oct-2024

BPSC Teacher Result: दिवाली से पहले जारी हो सकता है प्रधान शिक्षक, प्रधानाध्यापक का रिजल्ट; TRE 3 पर आया अपडेट

BPSC Result: प्रधान शिक्षक और प्रधानाध्यापक पद पर शिक्षा विभाग ने आरक्षण रोस्टर क्लीयरेंस बीपीएससी को सौंप दिया है। अब बीपीएससी की ओर से जल्द ही परिणाम जारी किया जा सकता है। वहीं तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट नवंबर माह के अंत तक आने की संभावना है। और पढ़ें

10:28 AM, 25-Oct-2024

Bihar News: गया में दिनदहाड़े मर्डर, घर के बाहर काम कर रहे थे महावीर, पड़ोसी ने गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Gaya Crime News: पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पड़ोसी चंदर शर्मा पर हत्या का आरोप लगा है। वारदात के बाद से वह फरार है। उसकी तलाश में छापेमारी चल रही है। और पढ़ें

09:05 AM, 25-Oct-2024

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 25 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Begusarai Road Accident News: युवक की पत्नी को बाइक पर बैठा कर गंगा स्नान के लिए मुंगेर जा रहा था। बेगूसराय में हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी की हालत गंभीर है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें