फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 24 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:34 PM, 24-Sep-2024

Bihar News : नशे की हालत में महिला तीर्थयात्री के साथ नशेड़ी ने की छेड़खानी, आरोपी युवक गिरफ्तार

Bihar : विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला के दौरान पिंडदान और श्राद्धकर्म करने लोग 
देश-विदेश से गयाजी आ रहे हैं। इस बीच एक युवक को महिला तीर्थ यात्री के साथ छेड़खानी करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। और पढ़ें

09:25 PM, 24-Sep-2024

Bihar News: मुंगेर में जमालपुर-भागलपुर रेलखंड पर तीसरे दिन परिचालन शुरू, यात्रियों ने ली राहत की सांस

Bihar News: मुंगेर में जमालपुर-भागलपुर रेलखंड पर तीसरे दिन परिचालन शुरू, यात्रियों ने ली राहत की सांस
Munger News: Operation started on Jamalpur-Bhagalpur railway line on third day, passengers got relief
  और पढ़ें

09:13 PM, 24-Sep-2024

Bihar: सदर अस्पताल में पान, गुटखा या तंबाकू खाकर आने वालों पर लगेगा जुर्माना, परेशानी से बचने को जान लें मामला

Bihar News: सीड्स के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य तंबाकू सेवन के खतरों को समझाना और इसे लोगों के जीवन से बाहर निकालना है। इसके तहत अस्पताल परिसर में तंबाकू नियंत्रण और उसे छोड़ने के उपायों पर जागरूकता फैलाई जा रही है। और पढ़ें

विज्ञापन
09:02 PM, 24-Sep-2024

Bihar News : मुख्यमंत्री ने बापू टावर का किया निरीक्षण; कहा- उनके विचारों और आदर्शों को जान सकेगी नई पीढ़ी

Bihar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बापू पहुंचे और वहां का निरीक्षण किया।   उन्होंने कहा कि बापू टावर के लोकार्पण हो जाने पर बापू की जीवनी, उनके विचारों और उनके आदर्शों को नई पीढ़ी जान सकेगी।  और पढ़ें

08:44 PM, 24-Sep-2024

Bihar Crime: गया में मुखिया पति सह जदयू नेता पर जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती; इन लोगों पर हमले का आरोप

Gaya Crime: जदयू SC/ST प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डा. जितेंद्र कुमार ने कहा कि जदयू नेता दुर्गा दत्त पर हमला दुखद है। उन्होंने कहा कि गया के सीनियर एसपी आशीष भारती से बात कर आरोपियों पर जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। और पढ़ें

विज्ञापन
08:19 PM, 24-Sep-2024

Bihar: 'मुख्यमंत्री जी सत्ता हम जैसी नई पीढ़ी को सौंप दीजिए, आप रिटायरमेंट...', VIP सुप्रीमो ने यह क्यों कहा

Bihar Politics: मुकेश सहनी ने चुटकी लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार की कमान हम जैसे लोगों को सौंप देनी चाहिए। मुख्यमंत्री जी को अपने सेवा काल का खुशी पूर्वक समापन करते हुए सत्ता से रिटायरमेंट ले लेना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

07:59 PM, 24-Sep-2024

Bihar : शंकराचार्य सरस्वती ने दिया विवादित बयान, कहा- भाजपा करती है बीफ का निर्यात, ओवैसी को देंगे वोट

Bihar : जगतगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने भाजपा को लेकर एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जो सबसे ज्यादा गौ रक्षा की बात करते थे, आज वही बीफ का निर्यात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं ओवैसी को वोट दूंगा। और पढ़ें

07:32 PM, 24-Sep-2024

Bihar News: बेतिया में दो बाइकों की भिड़ंत में किशोर की मौत; पांच अन्य घायल, दो लोग गंभीर

Bettiah News: थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया गया है। घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

07:02 PM, 24-Sep-2024

Bihar News: मुजफ्फरपुर में पानी की किल्लत से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन, नगर निगम के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

Muzaffarpur News: प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि उनकी समस्या का कोई हल नहीं निकल रहा है। हम दूसरी जगहों से आने वाला गंदा पानी पीने के लिए मजबूर हैं। इसके बावजूद वार्ड पार्षद और नगर निगम उनकी समस्याओं को सुनने के लिए तैयार नहीं हैं। और पढ़ें

06:41 PM, 24-Sep-2024

Bihar Cabinet : सीएम नीतीश कुमार ने बिहार कैबिनेट बैठक में लिया बड़ा फैसला; जानें, किसपर और कैसे पड़ेगा असर

Bihar News : बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के नोटिफिकेशन के बाद अब राज्य की नीतीश कुमार सरकार ने नौकरियों के बारे में आगे की भी तैयारी कर ली है। बिहार कैबिनेट की बैठक में मंगलवार को कई फैसले सामने आए। और पढ़ें

06:34 PM, 24-Sep-2024

Bihar Police: सीएम नीतीश कुमार की बैठक के बाद जागी पुलिस; डीजीपी ने टीम को बताया- अब कैसे काबू करेंगे अपराध

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में अपराध की हालत को देखते हुए पुलिस का इकबाल बुलंद करने के लिए दो दिन पहले बड़ी बैठक की थी। अब बिहार के डीजीपी ने अपनी पूरी टीम के साथ लंबी बैठक कर पांच तरीके से अपराध रोकने का प्लान शेयर किया है।
  और पढ़ें

06:28 PM, 24-Sep-2024

Heart Attack: बनारस से कोलकाता जा रहे विमान में यात्री को दो बार हार्ट अटैक; पटना लैंडिंग से भी नहीं बची जान

Bihar News : बनारस से कोलकाता के लिए विमान से निकले एक यात्री को फ्लाइट में दो बार लगातार हार्ट अटैक आया। पटना में चार्टर्ड प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर भी जान नहीं बचाई जा सकी। और पढ़ें

06:19 PM, 24-Sep-2024

Bihar News: गोपालगंज में शराब से भरा पिकअप वाहन पलटा; चालक की मौत, नहीं हो सकी शिनाख्त

Gopalganj News: गोपालगंज में शराब से लदी पिकअप गाड़ी पलटने से चालक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं की जा सकी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। और पढ़ें

05:51 PM, 24-Sep-2024

Bihar: मुंगेर में बाढ़ के पानी से घड़ियाल घर में घुसा, सो रहे बच्चों पर किया हमला; परिजनों ने बांधा, हुई मौत

Munger News: ग्रामीण सुजीत सिंह ने बताया कि गंगा नदी के किनारे बसे गांवों में अक्सर बाढ़ के दौरान ऐसे जीव-जंतु बाहर निकल आते हैं और कई बार लोगों पर हमला भी कर देते हैं। और पढ़ें

05:14 PM, 24-Sep-2024

Bihar News: ससुराल में दामाद की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Nalanda News: नूरसराय थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल मामले की गहन छानबीन की जा रही है। और पढ़ें

04:31 PM, 24-Sep-2024

UP Encounter : 'जाहिद सब्जी बेचता था, गाजीपुर में मुठभेड़ दिखाकर पुलिस ने मार डाला''- पटना में परिवार का आरोप

Bihar : यूपी पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त अभियान में एक लाख के इनामी मोहम्मद जाहिद उर्फ सोनू को एनकाउंटर में मार गिराया। उस पर दो जवानों की हत्या करने के साथ-साथ अन्य कई आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि मेरे बेटे को झूठे केस में फंसाकर मार डाला।   और पढ़ें

04:15 PM, 24-Sep-2024

Bihar: पटना एम्स के निदेशक पुत्र के OBC प्रमाण पत्र में अनियमितता, स्वास्थ्य मंत्रालय ने गठित की जांच समिति

Patna AIIMS News: मामले को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने समिति को अपनी जांच पूरी कर एक सप्ताह के भीतर स्वास्थ्य मंत्रालय को रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। और पढ़ें

04:09 PM, 24-Sep-2024

Bihar News : पटना उच्च न्यायालय ने संस्थान कर्मियों के हक में सुनाया फैसला, 20 साल बाद मिला न्याय

Bihar : शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मनमानी और गैरकानूनी रवैया से तंग होकर ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एव सामाजिक परिवर्तन संस्थान के कर्मियों ने पटना हाई कोर्ट में मामला दायर किया। कोर्ट ने संस्थान के कर्मियों के हक में फैसला सुनाया है।  और पढ़ें

03:33 PM, 24-Sep-2024

Bihar NEET UG 2024 Seat Allotment: बिहार नीट यूजी राउंड-1 के लिए सीट आवंटन परिणाम रद्द, अब इस दिन आएगा रिजल्ट

Bihar NEET UG 2024 Round 1 Seat Allotment: बिहार नीट यूजी राउंड-1 के लिए सीट आवंटन परिणाम को रद्द कर दिया है। रिजल्ट अब 27 सितंबर को जारी किया जाएगा। विस्तृत विवरण नीचे पढ़ें। और पढ़ें

03:28 PM, 24-Sep-2024

Bihar: मुंगेर में टूटा बाढ़ पीड़ितों के सब्र का बांध, मुआवजे की मांग को लेकर सड़कों पर आगजनी कर किया प्रदर्शन

Munger News: बाढ़ पीड़ितों ने आरोप लगाया कि स्थानीय वार्ड पार्षद द्वारा बाढ़ राहत के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जाती है। वह अपने ही क्षेत्र में बाढ़ राहत सामग्री का वितरण करवा रहे हैं, जबकि हम लोग बाढ़ के कारण भुखमरी के कगार पर पहुंच चुके हैं। और पढ़ें

02:50 PM, 24-Sep-2024

Bihar News: तीन दिन से लापता छात्रा का शव संदिग्ध स्थिति में तालाब से मिला, खाना बनाने को लेकर मां ने डांटा था

Gaya News: गया में तीन दिन से लापता छात्रा का शव संदिग्ध स्थिति में तालाब से बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच हत्या या आत्महत्या सहित सभी बिंदुओं पर कर रही है। और पढ़ें

02:19 PM, 24-Sep-2024

Bihar News: वैशाली की सांसद के बेटे का रेवा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार; सांत्वना देने पहुंचे कई दलों के नेता

Muzaffarpur News: सांसद वीणा देवी के बेटे राहुल राज का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव दाउदपुर में भी दर्शन के लिए रखा गया। जहां अहले सुबह से हजारों की संख्या में लोग एकत्र हुए और परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। और पढ़ें

11:55 AM, 24-Sep-2024

Road Accident in Bihar : फिजिकल की तैयारी कर रहे तीन युवकों को ट्रक ने कुचला, दो की हुई मौत; तीसरा गंभीर

Bihar : सेना में भर्ती होने के लिए तीन युवक सुबह में सड़क पर दौड़ रहे थे। तभी तेज रफ़्तार ट्रक ने तीनों को कुचलते हुए फरार हो गया, जिसमें दो युवकों  की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीसरे की हालत गंभीर है। और पढ़ें

11:29 AM, 24-Sep-2024

Bihar News : जब नदी उगलने लगी शराब तो पुलिस भी हो गई हैरान, भारी मात्रा में किया बरामद

Bihar : जहां एक तरफ पूरे बिहार में बाढ़ ने कहर बरपा रखा है और सब कुछ बहा ले जाने पर आमादा है, वहीं दूसरी तरफ एक नदी ऐसी भी है, जो शराब उगल रही है। बिहार पुलिस ने नदी के अंदर से शराब की एक बड़ी खेप को जब्त किया है। और पढ़ें

10:17 AM, 24-Sep-2024

Bihar News : एक साल पहले किया था प्रेम विवाह, अब दोस्त ने युवक की गोली मार कर दी हत्या

Bihar : बिहार में एक युवक को बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। परिजनों का आरोप है कि इस घटना को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका दोस्त ही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि इसकी हत्या के पीछे कई कारण हो सकते हैं।  और पढ़ें

12:08 AM, 24-Sep-2024

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 24 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar : बिहार के दूसरे एम्स का निर्माण 187 एकड़ भूमि पर निर्माण होना है, इसके लिए 1261 करोड़ रुपये जारी किये गये हैं। इसके निर्माण के लिए कंपनी को 36 महीने का समय दिया गया है।
  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें