फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस वीकेंड घूम आइए महाभारत युग की ये झील, दिल्ली से सिर्फ 125 किलोमीटर की है दूरी

Wed, 03 Apr 2019 10:04 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
यूं तो ज्यादातर वीकेंड काम में व्यस्त बीतते हैं लेकिन कभी-कभी खाली समय में किसी नई जगह घूमने का मन करता है। किस जगह जाएं ये प्लान करना सबसे बड़ा मुद्दा होता है। तो इस वीकेंड अगर आप फ्री हैं तो दिल्ली से 125 किलोमीटर दूर इस खूबसूरत जगह घूम आइए। 
विज्ञापन

2 of 4
दिल्ली से महज 125 किलोमीटर दूर है यह बेहद खूबसूरत और महाभारत कालीन झील।इस झील का नाम कर्ण झील है। चंडीगढ़ से भी इस झील की दुरी 125 किलोमीटर ही है। ये झील हरियाणा के करनाल में स्थित है। 
विज्ञापन

इस झील का संबंध महाभारत युग से है। ऐतिहासिक तथ्यों के अनुसार, कर्ण द्वारा इस झील का उपयोग स्नान के लिए किया जाता था। इसलिए इस झील का नाम कर्ण झील पड़ा। ये वो स्थान है जहां कर्ण ने सूर्यदेव से प्राप्त अपना सुरक्षा कवच इंद्र को सौंप दिया था। इंद्र ने एक वरदान के स्वरूप कर्ण से सुरक्षा कवच मांग लिया, इसी कारण महाभारत के युद्ध में कर्ण की मृत्यु हो सकी। बताया जाता है कि इंद्र, अर्जुन के गुरु थे और अर्जुन को विजयी बनाने के लिए उन्होंने ऐसा किया था।
विज्ञापन

ये झील एक खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। लोग यहां परिवार और दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने भी आते हैं। कर्ण झील के पास कई रेस्त्रां और हरियाणवी स्टाइल ढाबे और फूड पॉइंट्स हैं। आपको हर तरह का खाना मिलेगा और फास्ट फूड की वैरायटी भी मिलेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें