फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों संग कर रहे हैं ट्रिप की प्लानिंग, तो इन 5 गैजेट्स को साथ ले जाना न भूलेंं

Tue, 02 Apr 2019 05:43 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
solo trip
घूमना फिरना ज्यादातर सभी लोगों को पसंद होता है। भागदौड़ भरी जिंदगी से कुछ सुकून के पल अपने लिए निकालकर घूमने जाना भला किसे अच्छा नहीं लगता होगा। हर कोई चाहता है कि वक्त वक्त पर वह अपने दोस्तों या परिवार संग क्वालिटी टाइम बिताने जाए। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे गैजेट्स के बारे में जिन्हें ट्रेवल के दौकान अपने बैग में जरूर रखें। ये गैजेट्स आपके ट्रिप को और ज्यादा यादगार बनाने में मदद करेंगे।
विज्ञापन

2 of 6
power bank
ट्रिप पर जाए फोटोग्राफी न हो। ऐसा भला कैसे हो सकते हैं। हर कोई खूबसूरत नजारों को कैद करने के लिए और रास्ते में गानों को सुनने के लिए अपने फोन का इस्तेमाल करता है। ऐसे में सबसे बड़ी परेशानी होती है फोन की बैटरी निल हो जाना। अब बार बार चार्जिंग पोर्ट कहा ढूंढा जाए। आपका फोन लंबे समय तक साथ दे, इसके लिए आप अपने साथ पावर बैंक को चार्ज करके जरूर साथ रखें।
विज्ञापन

3 of 6
torch
इन दिनों युवाओं में ट्रेकिंग और कैंपिंग का बहुत क्रेज है। अगर आप कहीं ट्रेकिंग या कैंपिंग पर जा रहे हो तो अपने साथ रिचार्जेबल टॉर्च रखना न भूलें। ट्रिप पर यह आपको बहुत काम आएगी। इसे खरीदना चाहते हैं तो यह आपको ऑनलाइन आसानी से मिल जाएगी।

4 of 6
Bluetooth speaker
दोस्तों या परिवार के साथ कहीं घूमने जा रहे हैं तो ब्लूटूथ स्पीकर ले जाना न भूलें। आप कहीं भी जहां मौका मिले वहीं ब्लूटूथ स्पीकर बजा अपनी पार्टी शुरू कर सकते हैं। वापस आकर आपको पक्का ये पल याद आएंगे। आप चाहे तो स्पाइस की वेबसाइट पर अच्छे ऑफर्स चल रहे हैं, जहां से आप स्पाइस 4 साउंड ब्लूटूथ स्पीकर खरीद सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
wireless headphone
जह बम पहाड़ों पर या कहीं घूमने जाते हैं तो सबसे ज्यादा सफर परेशान करता है, जो काटे नहीं कटता। ऐसे में अपने साथ ट्रेवलिंग के दौरान और ट्रेकिंग के वक्त वायरलैस हैडफोन लगाकर अपने पसंदीदा गाने सुनें। जाने से पहले अपनी प्लेलिस्ट तैयार कर लें। आपका सफर कब कट गया ये आपको पता ही नहीं चलेगा। आप चाहे तो इसे भी स्पाइस की वेबसाइट से खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
apple watch 3
एक स्मार्ट या स्पोर्ट्स वॉच आपकी दूरी, स्थान को ट्रैक करती है और यहां तक कि मौसम और अन्य अलर्ट भी प्रदान करती है। अगर आप ट्रेकिंग के लिए किसी स्थान पर जा रहे हैं तो इसे अपने साथ रखना न भूलें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें