फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Independence Day 2020: ये देश भी 15 अगस्त को मनाते हैं स्वतंत्रता दिवस, जानिए सभी के बारे में

Sat, 15 Aug 2020 12:42 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
15 अगस्त का दिन भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
15 अगस्त का दिन भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। देश में इस दिन को खास पर्व की तरह मनाया जाता है। 15 अगस्त 1947 को देश को अंग्रेजी हुकूमत से आजादी मिली थी। इस आजादी को दिलाने में कई वीरों का अहम योगदान रहा है। स्वतंत्रता दिवस को काफी धूम- धाम से मनाया जाता है। इस साल भारत 74वां स्वंतत्रता दिवस मना रहा है। भारत के अलावा 15 अगस्त के दिन कुछ और देशों को भी आजादी मिली थी। ये देश भी बड़े धूम- धाम से 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं। आइए जानते हैं भारत के अलावा 15 अगस्त को किन देशों को आजादी मिली थी...
विज्ञापन

2 of 5
15 अगस्त को कांगो भी स्वतंत्रता दिवस मनाता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
कांगो
  • 15 अगस्त को कांगो भी स्वतंत्रता दिवस मनाता है। 15 अगस्त, 1960 को कांगो को फ्रांस से आजादी मिली थी। कांगो के लोगों के लिए यह दिन काफी महत्वपूर्ण है। किसी भी देश के लिए उसकी आजादी का दिन काफी मायने रखता है।
विज्ञापन

3 of 5
बहरीन 1971 तक यूनाइटेड किंगडम का गुलाम था- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
बहरीन
  • बहरीन 1971 तक यूनाइटेड किंगडम का गुलाम था। 15 अगस्त 1971 को बहरीन को युनाइटेड किंगडम से आजादी मिली और एक स्वतंत्र राष्ट्र का दर्जा प्राप्त हुआ।

4 of 5
साउथ कोरिया को भी 15 अगस्त के दिन ही आजादी मिली थी- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
साउथ कोरिया
  • साउथ कोरिया को भी 15 अगस्त के दिन ही आजादी मिली थी। साउथ कोरिया 1945 तक जापान का हिस्सा हुआ करता था। 15 अगस्त 1945 की सुबह साउथ कोरिया को स्वतंत्र राष्ट्र का दर्जा प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नॅार्थ कोरिया भी 1945 तक जापान का ही हिस्सा हुआ करता था- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
नॅार्थ कोरिया
  • नॅार्थ कोरिया भी 1945 तक जापान का ही हिस्सा हुआ करता था। नॅार्थ कोरिया को भी 15 अगस्त 1945 को स्वतंत्र राष्ट्र का दर्जा प्राप्त हुआ था। साउथ कोरिया को 15 अगस्त 1945 की सुबह आजादी मिली थी वहीं नॅार्थ कोरिया को 15 अगस्त 1945 की शाम को आजादी मिली थी। 
यह भी पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें