फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलू की ऐसी सब्जी करेंगी तैयार तो हर कोई चाटता रह जाएगा उंगलियां, ये रही रेसिपी

Wed, 26 May 2021 10:21 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
aloo
विज्ञापन
बच्चों से लेकर बड़ों तक लगभग सभी को आलू खाना पसंद होता है। साथ ही इसकी सब्जी थोड़े से मसाले के साथ भी स्वादिष्ट बनकर तैयार हो जाती है। अगर आप भी आलू की एक जैसी सब्जी बनाकर बोर हो गई हैं। तो इस बार ट्राई करें नेपाल की ये खास आलू की सब्जी की रेसिपी। जिसे बनाना है बेहद आसान।
विज्ञापन


आलू की सब्जी की सामग्री
500 ग्राम आलू
1/4 टी स्पून मेथी दाना
4 सूखी लाल मिर्च
1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर
1/2 टी स्पून अजवायन
2 टी स्पून अदरक लहसुन का पेस्ट
2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
स्वादानुसार नमक
3 टेबल स्पून सरसों का तेल

आलू की सब्जी बनाने की रेसिपी
एक पैन में 2 बड़े चम्मच सरसों का तेल गरम करें और फिर उसमें मेथी दाना, लाल मिर्च डालें, फूटने दें। आलू, हल्दी पाउडर, नमक डालें और अच्छी तरह मिलाएं। आलू को तेज आंच पर पकाएं ताकि वे भुन जाएं और तब तक पकाएं जब तक कि आलू पूरी तरह से पक न जाएं। आलू को एक तरफ रख दें और उसी पैन में एक टेबल स्पून सरसों का तेल, अदरक लहसुन का पेस्ट डालें और 5 मिनट के लिए भूनें। धनिया, लाल मिर्च और नेपाली तिमूर पाउडर डालें. फिर आलू को पैन में डालें और लगभग 5 मिनट तक अच्छी तरह से चलाएं। इसे चपाती या अपनी पसंद की किसी भी अन्य ब्रेड के साथ गरमागरम परोसें.
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें