फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फटाफट तैयार करें चिकन वाला सूप, बनाने की रेसिपी है बेहद आसान

Tue, 25 May 2021 10:16 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वेजिटेबल नहीं इस बार तैयार करें चिकन से बना सूप, जिसका स्वाद लोगों को जरूर पसंद आएगा।
विज्ञापन
chicken soup - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर सेहतमंद खाने के मुरीद हैं तो सूप पीना जरूर पसंद करते होंगे। लेकिन नॉन वेजिटेरियन लोगों के लिए सब्जियों के सूप थोड़ा कम भाते हैं। ऐसे में तैयार करें चिकन से बना सूप। जो सेहत को फायदा तो पहुंचाएगा ही। साथ ही स्वाद के मामले में भी जबरदस्त लगेगा। तो चलिए जानें क्या है चिकन का सूप बनाने की रेसिपी। 

विज्ञापन

चिकन का सूप बनाने की सामग्री
तीन सौ ग्राम चिकन, प्याज, डेढ लीटर पानी, लाल मिर्च, अदरक, लहसुन कटा हुआ, एक नींबू का रस, दो चम्मच सोया सॉस, चीनी।

बनाने की विधि

सबसे पहले अदरक और लहसुन को छीलकर धोकर कूट लें। अब एक बर्तन में पानी को गर्म करें और उसमे कुटा हुआ अदरक-लहसुन डाल दें। साथ में कटा हुआ प्याज भी डाल दें। जब पानी में उबाल आने लगे तो इसमे चिकन और लाल मिर्च, डालकर पकाएं। करीब 20 मिनट तक पकने के बाद ये गाढ़ा हो जाएगा। जब ये पककर गाढ़ा हो जाए तो इसमे नमक, चीनी, सोया सॉस, नींबू का रस डालकर तैयार करें और गर्मागर्म सर्व करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें