फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमर दर्द दूर भगाने के लिए करें इन कसरतों का अभ्यास

Thu, 03 Jun 2021 08:50 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कसरत करके कमर दर्द को आसानी से दूर किया जा सकता है इसलिए रोज-रोज कमर दर्द को सहने की बजाय कमर दर्द को दूर करने के लिए कसरत करें। कमर दर्द को दूर भगाने के लिए की जाने वाली कसरतें बहुत कठिन भी नहीं होती हैं इसलिए अपनी क्षमता के अनुसार इसका अभ्यास करें। 
विज्ञापन
ब्रिज पोज - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कमर दर्द की समस्या आजकल बहुत आम चुकी है और लोग इस समस्या से बहुत परेशान भी रहते हैं। कमर दर्द होने पर काम करने में भी बहुत समस्या आने लगती है। दिनभर एक जैसे बैठकर काम करते रहने से भी यह समस्या होने लगती है लेकिन इस समस्या को कसरत करके आसानी से दूर किया जा सकता है। कमर की कुछ आसान कसरतें करने से ही कमर दर्द बहुत जल्दी दूर हो सकता है। आइए जानते हैं कि किन कसरतों को करके कमर दर्द दूर भगाया जा सकता है। 

ब्रिज पोज 

विज्ञापन

ब्रिज पोज करने के लिए पैरों के तलवे चटाई पर सटाकर रखें और दोनों घुटनों को उठाते हुए अपने शरीर से पुल की तरह आकार बनाएं। दोनों हाथ चटाई पर साइड में रखें। धीरे-धीरे सांस लेते हुए हिप्स को उठाने का प्रयास करें। अपनी क्षमता के अनुसार हिप्स को उठाएं और जमीन पर रखें। इस क्रिया को 20 से 30 बार करें। 

स्पाइनल ट्विस्ट
स्पाइनल ट्विस्ट करके आप आसानी से कमर दर्द को दूर भगा सकते हैं। इसे करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं। एब दोनों घुटनों को मोड़कर ऊपर की तरफ ले आएं। अब दोनों पैरों को बाईं तरफ और फिर दाईं तरफ मोड़ें। अब अपने दोनों पैरों को पहले ऊपर की तरफ ले जाएं, उसके बाद नीचे की तरफ लाएं। इस प्रक्रिया को 25-30 बार करें। 

कोबरा पोज 

विज्ञापन

कोबरा पोज करने से कमर दर्द में बहुत राहत मिलती है। इसे करना भी बहुत आसान है।  इसे करने के लिए पेट के बल सो जाएं। अपने दोनों हाथों को सीने के पास लाएं। अब गहरी सांस लेते हुए अपने सीने को ऊपर की तरफ उठाएं। अपनी क्षमता के अनुसार अपने सिर को पीछे की तरफ ले जाएं। अब धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए सीने को नीचे ले आएं। इसे 15 से 20 बार धीरे-धीरे करें। आपका कमर दर्द जल्द ही ठीक होने लगेगा। 

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें