फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काले नमक के अधिक सेवन से हो सकता है नुकसान, स्वास्थ्य पर पड़ता है बुरा असर

Sun, 13 Sep 2020 06:25 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
काला नमक स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
काला नमक स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है, परंतु इसका अधिक सेवन करने से शरीर को नुकसान भी होता है। कई बीमारियों से सुरक्षित रहने के लिए काला नमक का सेवन करने की सलाह दी जाती है, परंतु इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। सीमित मात्रा में काले नमक का सेवन सेहत के लिए लाभदायक होता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको काले नमक का अधिक से सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में बताएंगे। अगली स्लाइड्स में जानिए काले नमक का अधिक सेवन करने से स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 6
काले नमक का अधिक सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है...
  • काले नमक का अधिक सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को काले नमक का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 6
काले नमक का अधिक सेवन करने से दिल से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
दिल से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं
  • काले नमक का अधिक सेवन करने से दिल से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। दिल के मरीजों को सीमित मात्रा में ही काले नमक का सेवन करना चाहिए। काले नमक का अधिक सेवन शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

4 of 6
काले नमक का अधिक सेवन करने से पथरी की समस्या हो सकती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
पथरी की समस्या
  • काले नमक का अधिक सेवन करने से पथरी की समस्या हो सकती है। काले नमक में सोडियम काफी अधिक मात्रा में पाया जाता है, जिस वजह से शरीर में क्रिस्टल अधिक बनने लगता है। शरीर में क्रिस्टल के अधिक बनने के कारण पथरी की समस्या हो सकती है।
विज्ञापन

5 of 6
काले नमक का अधिक सेवन करने से पेट का कैंसर होने का खतरा भी रहता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
पेट का कैंसर
  • काले नमक का अधिक सेवन करने से पेट का कैंसर होने का खतरा भी रहता है। स्वस्थ और फिट रहने के लिए काले नमक का सीमित मात्रा में ही सेवन करें। अधिक मात्रा में काले नमक का सेवन करने से स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
काले नमक का अधिक सेवन करने से शरीर में आयोडीन की कमी हो सकती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
शरीर में आयोडीन की कमी हो सकती है
  • काले नमक में आयोडीन काफी कम मात्रा में पाया जाता है। काले नमक का अधिक सेवन करने से शरीर में आयोडीन की कमी हो सकती है। काले नमक का सेवन साधारण नमक के साथ करने की सलाह दी जाती है। 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें