फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट की चर्बी घटाएगा जीरे का पानी, पाचन को भी करेगा दुरुस्त

Sun, 13 Sep 2020 02:36 PM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
जीरे के पानी के फायदे (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

जीरे का उपयोग सबसे ज्यादा तड़का लगाने के लिए किया जाता है। इसकी खुशबू से खाने में एक अलग स्वाद आ जाता है। अगर आपसे कोई कहे कि जीरे का पानी आपका वजन भी कम कर सकता है, तो शायद आपको यकीन नहीं होगा। लेकिन जीरा न सिर्फ वजन कम करने के लिए सही है बल्कि ये आपकी सेहत के लिए भी बहुत अच्छा है। वजन की वजह से लोग अपनी पसंद के कपड़े नहीं पहन पाते हैं, इसके अलावा भी बढ़ता वजन कई समस्याओं की जड़ है। इसलिए वजन को नियंत्रित करने के लिए लोग बहुत से उपाय करते हैं। जीरे का पानी वजन कम करने और पेट से जुड़ी समस्याओं से निजात पाने में आपकी मदद करेगा, जानते हैं कैसे...

विज्ञापन

2 of 4
जीरे का पानी पीने से वजन कम होता है (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

जीरे का पानी पीने से शरीर के टॉक्सिक (विषाक्त पदार्थ) बाहर निकल जाते हैं और आपके पूरे शरीर की अच्छे से सफाई हो जाती है। जीरे के पानी में फाइबर पाया जाता है, जिससे आपको वजन कम करने में मदद मिलती है। इससे आपका शरीर हाइड्रेट रहता है। जीरे का पानी बनाने के लिए एक गिलास पानी में दो चम्मच जीरा डालकर अच्छे से उबाल लिजिए। पानी को ठंडा करके पीएं। रोजाना सुबह इसका सेवन करें।

विज्ञापन

3 of 4
जीरे का पानी पेट की तकलीफों से राहत देता है (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
अपच की समस्या को दूर करने में जीरा बहुत फायदेमंद होता है। इसलिए जीरे के पानी का सेवन आपको पेट से जुड़ी समस्याओं से दूर रखेगा। जीरे के पानी में एंटीऑक्सीडेंट मिनरल और विटामिन पाए जाते हैं जो आपकी सेहत के लिए अच्छे रहते हैं। जीरे का पानी पीने से उल्टी और लूजमोशन से राहत मिलती है। जीरे का पानी सुबह होने वाली सिकनेस और कब्ज की समस्या को दूर करता है।
विज्ञापन

4 of 4
जीरे में आयरन भी पाया जाता है (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
जीरे के पानी में आयरन भी होता है जिससे शरीर में आयरन की कमी पूरी होती है। रोजाना जीरे के पानी का सेवन करने से इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें