प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
अगर आप बवासीर से पीड़ित हैं तो बेहतर है कि आप ऐसी चीजें खाएं जो आसानी से पच जाएं। जैसे कि पोहा, दलिया, ओट्स, फल, कच्चा सलाद और सब्जियां। इसके अलावा छिलके वाली दाल भी खा सकते हैं। अगर खाने में दही और छाछ को शामिल करें तो अति उत्तम है। यह पेट को ठंडा रखता है, जिससे पाइल्स में काफी हद तक राहत मिलती है। जितना ज्यादा हो सके रेशेदार (फाइबरयुक्त) चीजें खाएं। इससे आपको काफी आराम मिलेगा और पेट भी साफ रहेगा।