कोरोना वायरस के रूप बदलने के साथ ही इसके लक्षणों में भी बदलाव आते रहे हैं। खबरों के मुताबिक, हैदराबाद के दो अस्पतालों में उल्टी, दस्त और सिरदर्द से पीड़ित मरीजों में भी कोरोना वायरस संक्रमण मिला है। ऐसे चौंकाने वाले कम से कम 30 मामले सामने आ चुके हैं, जिसका एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है। डॉक्टरों के मुताबिक, यह वायरस मौसम के हिसाब से अपने रूप में बदलाव कर रहा है। अबतक जहां सिरदर्द, खांसी, तेज बुखार, सांस लेने में तकलीफ आदि को ही कोरोना का मुख्य लक्षण माना जाता रहा था, वहीं नए मामलों ने स्थानीय डॉक्टरों समेत देश-विदेश के विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है।